BREAKING NEWS
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
No menu items available
BREAKING
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
12 hours ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
1 day ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
Advertisement

वामन द्वादशी रथयात्रा की तैयारी तेज़, रिंकु पांडेय बने कार्यक्रम प्रमुख

बक्सर में हुई वामन चेतना मंच की अहम बैठक, रथयात्रा आयोजन को लेकर हुआ गहन विमर्श बक्सर। भगवान वामन चेतना...

बक्सर में हुई वामन चेतना मंच की अहम बैठक, रथयात्रा आयोजन को लेकर हुआ गहन विमर्श

बक्सर। भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में आगामी वामन द्वादशी पर्व को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी सिलसिले में शहर के चरित्रवन स्थित शिक्षक कॉलोनी में मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक ओझा ने की। बैठक में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि संचालन संजय ओझा और प्रमोद चौबे ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 4 सितंबर को आयोजित होने वाली भगवान वामन रथयात्रा की रूपरेखा तय करना और विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियाँ सौंपना रहा। इसी क्रम में सर्वसम्मति से आनंद पांडेय उर्फ रिंकु पांडेय को रथयात्रा कार्यक्रम का प्रमुख मनोनीत किया गया। उनके नेतृत्व में रथयात्रा के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रथयात्रा की शुरुआत रामरेखा घाट स्थित प्राचीन रामेश्वरनाथ मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। रथ नगर भ्रमण करता हुआ सोमेश्वर स्थान स्थित भगवान वामनेश्वर धाम पहुंचेगा, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस पावन अवसर पर रात्रि में भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से भी भजन मंडलियाँ आमंत्रित की जाएंगी।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि वामन द्वादशी पर गंगा स्नान हेतु हजारों श्रद्धालु बक्सर पहुंचते हैं, ऐसे में शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और जलपान की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान वामन की नगरी बक्सर को आध्यात्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग सरकार से करने का निर्णय भी लिया गया।

संपर्क अभियान को गति देने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को रथयात्रा में शामिल करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य भी जोरों पर है।

बैठक में दयानंद उपाध्याय, धनंजय मिश्र, सरोज तिवारी, प्रकाश पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी, अखिलेश पांडेय, राकेश दुबे, अवधेश चौबे, कमलाकर ओझा, संतोष पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान वामन की रथयात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top