BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
4 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
5 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

नेपाल के बाद श्रीलंका में जम्मू-कश्मीर की आलिया थापा नृत्य व गीत की देंगी प्रस्तुति

• नेपाल में प्रदर्शन के आधार पर श्रीलंका में होने वाले कार्यक्रम में भी उनका हुआ है चयन हुआ •...

• नेपाल में प्रदर्शन के आधार पर श्रीलंका में होने वाले कार्यक्रम में भी उनका हुआ है चयन हुआ

• पांचवीं कक्षा की आलिया राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं गोल्ड व सिल्वर मेडल

रियासी। जम्मू-कश्मीर स्थित पांचवी कक्षा की छात्रा आलिया थापा, जो अपने गीत और नृत्य से प्रदेश की सुंदर संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देश के कई शहरों में प्रस्तुति देकर गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। अब आलिया थापा श्रीलंका में भी अपनी प्रस्तुति से देश का नाम ऊंचा करने की तैयारी में है।

रियासी जिला के अघार जित्तो गरन की रहने वाली 10 वर्षीय आलिया थापा रियासी के गुरुकुल स्कूल की छात्रा है। पिछले दिनों स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में आलिया थापा ने प्रदेश की संस्कृति को अपनी एक ही प्रस्तुति में पेश कर अपने अभिनय और प्रतिभा से सब का मन मोह लिया। उस प्रस्तुति में आलिया थापा ने कश्मीरी परिधान पहना था, लेकिन नृत्य में कश्मीर के अलावा जम्मू की डोगरा संस्कृति का भी शानदार मिश्रण रहा।

उस प्रस्तुति की सफलता में आलिया की मां सुषमा कुमारी का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने न केवल आलिया थापा की कॉस्ट्यूम और मेकअप को खुद तैयार किया था, बल्कि प्रस्तुति को और भी शानदार बनाने के खुद से विशेष इंतजाम कर रखे थे। उस प्रस्तुति को देख कर वहां मौजूद हर कोई यह जानना चाह रहा था कि आलिया थापा की इस प्रतिभा और तैयारी के पीछे किसका हाथ है।

इस बारे में जब आलिया थापा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसका श्रेय उनकी मां सुषमा कुमारी को जाता है, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचान कर न केवल आगे बढ़ाने के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन किया बल्कि खूब प्रोत्साहन भी दिया। आलिया ने बताया कि उनके पिता मोहनलाल सेना में और मां सुषमा कुमारी सरकारी शिक्षिका है।

जिनके द्वारा तैयारी करवाए जाने पर उन्होंने तलवाड़ा के सरकारी हाई स्कूल में एक कार्यक्रम में मात्र तीन वर्ष की उम्र में “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” गीत की प्रस्तुति दी थी, उसमें आयोजकों की तरफ से आलिया को ट्राफी देकर प्रोत्साहित किया गया था। उस प्रस्तुति से उनकी मां सुषमा कुमारी ने उनके भीतर की प्रतिभा की पहचान कर उसे न केवल दिशा देना शुरू कर दिया, बल्कि प्रतिभा को निखारने के लिए मां की तरफ से थोड़े बहुत इनाम देकर प्रोत्साहित करना भी शुरू कर दिया।

मां की तरफ से कभी खुद डेमो देकर तो कभी मोबाइल फोन पर वीडियो दिखाकर गीत और नृत्य के साथ ही मॉडलिंग में पारंगत करने का सिलसिला शुरू हो गया। उसके बाद उन्होंने जम्मू कश्मीर और अपनी डोगरा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देश के कई शहरों में विभिन्न आयोजनों में अपने गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

आलिया थापा ने नेपाल में अपने प्रदेश की प्रस्तुति से सिल्वर मेडल और पिछले वर्ष मध्यप्रदेश में गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र और ट्राफी हासिल की। आलिया ने बताया कि नेपाल में हुई उस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रीलंका में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम में भी उनका चयन हुआ है।

आलिया थापा की मां सुषमा कुमारी

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top