BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
1 week ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
1 week ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
1 week ago
Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय नवानगर में विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के लिए एलुमनी मीट का समारोह पूर्वक किया गया आयोजन

नवानगर। रविवार को नवानगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय से पढ़ चुके पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का एलुमनी मीट समारोह पूर्वक...

नवानगर। रविवार को नवानगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यालय से पढ़ चुके पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का एलुमनी मीट समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय से पास कर चुके छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन की तरफ से आमंत्रित किया गया था। इस विद्यालय से पास हो चुके सभी छात्र-छात्राएं अपनी पुरानी यादों को एक बार फिर से जीने के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे थे। उनके पहुंचने के पश्चात उनके जलपान का प्रबंध किया गया था।

इसके तत्पश्चात एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य ने सब खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर विधिवत रूप से किया। दोपहर के समय सभी छात्र-छात्राओं ने भोजन ग्रहण किया। शाम में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य महोदय कौशल कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस अवसर पर उनके साथ राजेश जायसवाल (टीजीटी गणित), राधा मोहन सर, योगेश द्विवेदी, सरोजा छेत्री सहित भूगोल के सबके चहेते शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नेपाली डांस रहा जिसको कक्षा 9 की माइग्रेशन छात्रों ने काफी रोचक और मनमोहन ढंग से प्रस्तुत किया। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुष्का,प्रीति, रूपा, मोक्षदा, राधा, काव्या, नेहा और आकांक्षा, जया, रानी श्रुति और श्रुति के साथ शैलवी ने अपने कला से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा विजया लक्ष्मी और छात्र अतुल कुमार ने किया। पूर्ववर्ती छात्राओं बिहिया नवोदय के छात्र छात्रों ने भी बढ़-चढ़के हिस्सा लिया। बिहिया नवोदय के संतोष कुमार सहित अन्य ने अपनी सशक्त सहभागिता सुनिश्चित की। डुमरांव नवोदय के प्रथम बैच के छात्र सोनू कुमार वर्मा ने डुमरांव के साथ-साथ नवानगर के नवोदय में बिताए गए अपने सुनहरे फलों को याद किया तथा छात्र-छात्राओं को अपने प्रतिभा का सही उपयोग कर जीवन में आगे बढ़ाने की सलाह दी।

इसके साथ ही विद्यालय के अन्य पूर्ववर्ती छात्र सौरभ कुमार ने एक सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने रोचक साहित्यिक भाषण में विज्ञान, कला, तकनीक इत्यादि का समावेश कर अपने अनुभव को साझा किया तथा समस्त छात्र छात्राओं को यह समझाया की पढ़ाई ही उनका मुख्य अस्त्र है। वह अपने मेहनत के बल पर नवोदय जैसे उत्कृष्ट संस्थान में बहुत अच्छा कर सकते हैं। यहां उनको सीखने के लिए समस्त सुविधाएं और एक बहुत ही सकारात्मक माहौल मिला है।

इसका उपयोग कर वह जीवन में सफलता के उच्चतम शिखर को हासिल कर सकते हैं। पटना उच्च न्यायालय में वकील के रूप में कार्यरत विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र कृष्णकांत पांडे ने भी अपने अनुभवों को साझा किया तथा उन्होंने फरवरी में आयोजित होने वाले बिहार नवोदय समागम में भी सारे पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया। बिहार प्रशासनिक सेवा में कार्यरत विद्यालय के अन्य पूर्ववर्ती छात्र क्रांति कुमार ने भी विद्यालय में अपने पढ़ाई के दोनों को याद करते हुए अनेक यादगार पलों को वर्तमान छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया।

विद्यालय के अन्य पूर्ववर्ती छात्र मनोज पटेल, अभय सिंह, आनंद कुमार, सुल्तान अंसारी, दयानंद कुमार ने अपने अनुभव द्वारा सबको प्रेरित करने की कोशिश की। इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्राओं में वंदना कुमारी आकांक्षा राज ने भी विद्यालय के अनुभवों को साझा किया। अंत में छात्रों ने अपने गुरुजनों को एक प्रतीक चिह्न दिया इसके प्रति उत्तर में नवोदय विद्यालय ने भी समस्त पूर्ववर्ती छात्राओं को भी एक प्रतीक चिन्ह के द्वारा उनके इस समागम को एक अविस्मरणीय पल बना दिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top