BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
5 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

लालगंज के पौड़ा मदन सिंह पंचायत में फाइलेरिया उन्मूलन की कवायद तेज 

फाइलेरिया मुक्त पंचायत के लिए टीम का किया गया गठन जनप्रतिनिधि के साथ विभिन्न विभागों के समन्वय पर बनी सहमति...

फाइलेरिया मुक्त पंचायत के लिए टीम का किया गया गठन

जनप्रतिनिधि के साथ विभिन्न विभागों के समन्वय पर बनी सहमति

वैशाली। जिले के आकांक्षी ब्लॉक लालगंज के ग्राम पंचायत पौड़ा मदन सिंह में फाइलेरिया उन्मूलन की कवायद तेज कर दी गयी है। इसके तहत पंचायत में बुधवार को वहां के जनप्रतिनिधि के साथ अंतरविभागीय समन्वय बैठक भी की गयी। इसके तहत फाइलेरिया रोगियों की पहचान कर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के अलावा उन्हें फाइलेरिया के रोग प्रबंधन, दिव्यांग पहचान पत्र दिलाने के साथ पूरे पंचायत में फाइलेरिया के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी।

पीरामल के प्रतिनिधि पीयूष कुमार ने बताया कि फाइलेरिया मुक्त पंचायत के तहत लोगों में दो बिंदुओं पर काम किया जाएगा। पहला यह कि जिन्हें फाइलेरिया हो चुका है,उनमें अपने रोग के प्रति संवेदना के साथ सामाजिक रूप से समृद्ध करना है। वहीं दूसरी ओर फाइलेरिया के संक्रमण से मुक्त पंचायत की कवायद है। इसके अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जाएगी। इससे संक्रमण के प्रसार में कमी आएगी।

बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए संयुक्त प्रयास, हाइड्रोसिलोक्टोमी मामलों की योजना, एमएमडीपी किट्स का वितरण और उनका उपयोग एवं फाइलेरिया रोगियों को विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सहायता पर चर्चा भी की गयी। 

“स्वस्थ पंचायत” और “बाल अनुकूल पंचायत” के तहत उठाए जाएंगे कदम:

पीरामल के पीयूष कुमार ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त पंचायत के लिए ग्राम पंचायत पौड़ा मदन सिंह में एक ग्राम पंचायत योजना और सुविधा टीम बनाई है। गांव के मुखिया रामानंद राय के नेतृत्व में, इस टीम में स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा, जीविका, पीआरआई सदस्य, ब्लॉक अधिकारी (स्वास्थ्य प्रबंधक, बीआरपी) और पीरामल टीम के सदस्य शामिल हैं।

इस बैठक का उद्देश्य विभागों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देना, “स्वस्थ पंचायत” और “बाल अनुकूल पंचायत” थीम के तहत पौड़ा मदन सिंह को फाइलेरिया मुक्त पंचायत घोषित करना है। पिरामल टीम के पीयूष जी, के साथ कृष्ण देव और कोमल ने इस बैठक की संचलन की। बैठक के बाद, टीम ने लालगंज रेफरल अस्पताल में फाइलेरिया रोगियों की लाइन सूची और अक्टूबर माह के हाइड्रोसिलोक्टोमी मामलों की समीक्षा भी की गयी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top