BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : जिले में मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के तौर पर उभरा है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बखरी

बेहतर इलाज, साफ सफाई व दवाओं की उपलब्धता ने दिलाया राज्य स्तर पर कायाकल्प पुरस्कार  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने...

बेहतर इलाज, साफ सफाई व दवाओं की उपलब्धता ने दिलाया राज्य स्तर पर कायाकल्प पुरस्कार 

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने किया था उद्घाटन, सेंटर पर 151 प्रकार की दवाओं की है उपलब्धता 

हड़ताल के वावजूद अपनी सेवाएं दे रहे  सीएचओ महबूब अली 

मोतिहारी। जिले के पताही प्रखंड स्थित बखरी बाजार का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के तौर पर उभरा है। इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को बेहतर इलाज, साफ सफाई व दवाओं की उपलब्धता ने वर्ष 2023 में राज्य स्तर पर कायाकल्प पुरस्कार दिलाया था। यहां प्रवेश करने पर मरीजों को साफ-सफाई, कुर्सी, पीने का पानी के साथ कम्प्यूटर और सीसीटीवी कैमरा सहित अच्छे ढंग से सुसज्जित प्राकृतिक वातावरण देखने को मिलता है।

स्थानीय लोगों को यहां कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रहीं है। इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) महबूब अली कई स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा हड़ताल किए जाने के वावजूद अपनी सेवाएं दे रहे है।

सीएचओ महबूब अली ने बताया कि यहां एएनएम और आशा कार्यकर्ता चिकित्सीय सेवा के लिए पदस्थापित है। इस सेंटर पर लगभग 14 प्रकार की जांच सेवा उपलब्ध है।

गर्भवती महिलाओं की पूर्ण रूप से देखभाल किया जाता है। टेली मेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टर से आसानी से सम्पर्क कराकर इलाज मुहैया कराया जाता है। इस सेंटर पर 151 प्रकार की दवाओं की उपलब्धता है।

मरीजों की बीपी, शुगर, हार्ट परीक्षण, वेट, एनसीडी स्क्रीनिंग, कैंसर परीक्षण, योगा, जागरूकता कैंप का आयोजन कराया जाता है, साथ ही स्वास्थ्य दिवस पर विशेष आयोजन किया जाता है।

वहीं परिवार नियोजन के लिए सुई, दवा, कॉपर टी, किशोरी के लिए एनीमिया, मासिक स्वच्छता, कमजोरी सहित कई अन्य प्रकार की जांच और स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मुहैया कराई जाती है।

तय समयानुसार खुला रहता है स्वास्थ्य केंद्र

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सोमवार से शनिवार तक तय समयानुसार खुला रहता है। जिला परिषद प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि महबूब अली के नेतृत्व में बखरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर काफी आकर्षक व सुविधाजनक हो गया है।

यहां सुसज्जित 6 कमरा है। लेकिन सभी में अलग-अलग रूप से उपयोग के लिए संसाधन उपलब्ध है। एक कमरा में कम्प्यूटर, एक कमरा में दवा स्टोर, लेवर रूम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। सेंटर चारो दिशा में चाहरदिवारी से घिरा  हुआ है।

सेंटर के अंदर सुंदर आकर्षक पार्क भी मौजूद है। सबसे अहम बात यह है कि रोस्टर के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है।

समय के साथ पैसों की होती है बचत

सीएचओ महबूब अली ने बताया कि उनकी नियुक्ति 7 जुलाई 2021 को पताही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही हुई। वर्ष 2024 माह जनवरी से जुलाई माह में अब तक 3600 ओपीडी हुआ है।

उन्होंने बताया कि मेरे आने से पहले यहां की बिल्डिंग पूरी तरह तैयार नहीं थी, अब यहां सुविधाऐं बढ़ी है तो लोग भी पहले से ज्यादा आते है। वहीं स्थानीय ग्रामीण प्रमोद सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने आकर खुद इसका उद्घाटन किया था।

लेकिन महबूब अली सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के जुलाई 2021 में आने के बाद हमलोगो को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध हो रहा है। अब हमलोगों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल में जाने की जरूरत बहुत कम पड़ती है, इससे खर्च व समय की भी बचत होती है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top