BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफलता को लेकर संबद्ध विभागीय समन्वय बैठक आयोजित, दिया गया लक्ष्य

नावानगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित सभागार में बीडीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में मिशन...

नावानगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित सभागार में बीडीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफलता को लेकर संबद्ध विभागीय समन्वय बैठक की गई। इसमें 11 जुलाई से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा संपादित किया जाना है। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कमलेश कुमार द्वारा बताया गया कि मिशन परिवार विकास अभियान अन्तर्गत 27 जून से 10 जुलाई तक दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा के तहत सभी आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवार नियोजन के प्रति लोगो को जागरूक कर रही है। बैठक में परिवार नियोजन पखवाड़ा की सफलता के लिए बीडीओ मनोज कुमार द्वारा सभी विकास मित्र, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने क्षेत्र अन्तर्गत आशा कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित कर आमजन में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता करे और बैठक में सभी विकास मित्र को तीन-तीन महिला बंध्याकरण कराने का लक्ष्य दिया। जीविका एवं सेविका को एक-एक महिला बंध्याकरण ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बीडीओ द्वारा बताया गया कि अगली बैठक मे इसकी समीक्षा की जायेगी और लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर आशा, सेविका जीविका दीदी, विकास मित्र पर कड़ी करवाई की जायेगी। प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक मो तस्लीम एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रंजन सिन्हा ने बताया कि आमजन में जागरूकता लाने के लिए सारथी रथ के माध्यम से प्रखंड के सभी गांव में दिनांक 12 जुलाई से प्रचार प्रसार किया जायेगा। साथ ही विश्व जनसंख्या दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावानगर के प्रांगण में 11 जुलाई को परिवार नियोजन मेला का आयोजन होगा। बैठक में आथर पंचायत की मुखिया रेखा देवी, अतिमि पंचायत की मुखिया ज्योति गुप्ता, नावानगर के मुखिया प्रतिनिधी रियाजुल हक, मुन्ना सिंह सहित जीविका प्रबंधक, महिला पर्यवेक्षिका मालती देवी, शिप्रा, आशा फैसिलिटेटर रेनु देवी, प्रमिला देवी, कुसुम कुमारी, पुष्पा कुमारी, पुष्पा देवी, लालो देवी, शकुन्तला देवी, दुर्गा देवी एवं सभी विकास मित्र उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top