BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

टीओबी बाल मन टैलेंट हंट (पारंपरिक लोक गीत) प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के परिणाम की हुई घोषणा

बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के पांचवें स्थापना दिवस पर 20 जनवरी 2024 से 05...

बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के पांचवें स्थापना दिवस पर 20 जनवरी 2024 से 05 फरवरी 2024 तक आयोजित टीओबी बाल मन पत्रिका के प्रधान संपादक सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलौटा भभुआ कैमूर के शिक्षक धीरज कुमार के द्वारा आयोजित टीओबी बाल मन टैलेंट हंट प्रतियोगिता

में शामिल प्रतिभागियों के परिणाम की घोषणा विश्व पर्यावरण दिवस पर “पर्यावरण संरक्षण में विद्यालय की भूमिका” विषय पर आयोजित एक्सक्लूसिव लेट्स टॉक में शामिल होने वाले मुख्य अतिथि अमरेंद्र पाण्डेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कैमूर एवं विकाश कुमार डीएन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा की गई।

इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिले के कुल 58 प्रतिभागियों ने टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप टीचर्स ऑफ बिहार “द चेंज मेकर्स” पर अपनी प्रस्तुति से संबंधित वीडियो को साझा किया। जिसमें से 26 प्रतिभागियों का विडियो मानक के अनुरूप पाया गया।

इन 26 चयनित विडियों में से चयन समिति में शामिल किशनगंज जिले के प्राथमिक विद्यालय सुहागी की शिक्षिका निधि चौधरी एवं कैमूर जिले के नया प्राथमिक विद्यालय तरहनी, कुदरा शिक्षक सिकेंद्र कुमार सुमन के द्वारा वर्गवार 3 श्रेणी के 8 विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया।

विजेता प्रतिभागियों में पारंपरिक लोक गीत के लिए वर्ग 1 से 5 में प्राथमिक विद्यालय बड़की बलियारी विक्रम पटना के छात्र रजनीश कुमार को प्रथम स्थान, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा, नुआव, कैमूर की छात्रा प्रियंका कुमारी को दूसरा स्थान और मध्य विद्यालय रांटी, राजनगर, मधुबनी की छात्रा काजल कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

वर्ग 6 से 8 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला गोपी, गायघाट, मुजफ्फरपुर की छात्रा सुहानी कुमारी को प्रथम स्थान, मध्य विद्यालय लतीपुर, बिहपुर, भागलपुर की छात्रा रिया कुमारी को दूसरा स्थान और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सलथुआ, कुदरा, कैमूर के छात्र पुरुषोत्तम कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

वर्ग 11 से 12 में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नोनिया टोला, चकला, नरपतगंज, अररिया की छात्रा रुचि सिंह को प्रथम स्थान और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सलथुआ, कुदरा, कैमूर की छात्रा गोल्डी कुमारी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

वहीं ऑडियंस चॉइस के आधार पर भी एक अलग श्रेणी में ऑडियंस के अधिक लाइक और कॉमेंट के आधार पर भी तीन प्रतिभागी का चयन किया गया। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय अर्रा मोहनिया, कैमूर की छात्रा प्रियंका कुमारी की प्रथम स्थान, मध्य विद्यालय सिमराहा, फारबिसगंज, अररिया की छात्रा नीति कुमारी को दूसरा स्थान और कन्या मध्य विद्यालय कुचायकोट, गोपालगंज की छात्रा आशा कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

सभी सफल प्रतिभागियों के साथ-साथ सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके प्रशस्ति पत्र को टीचर्स ऑफ बिहार के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जहां से सभी प्रतिभागी अपना-अपना प्रशस्ति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सभी विजेता प्रतिभागियों का उपहार उनके विद्यालय के पते पर भेजी जाएगी।

परिणाम के घोषणा के लिए आयोजित लेट्स टॉक कार्यक्रम का संचालन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ईटहा, मुरौल मुजफ्फरपुर की शिक्षिका सह टीम टीचर्स ऑफ बिहार की मॉडरेटर दीप शिखा पाण्डेय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलौटा, भभुआ, कैमूर के शिक्षक सह टीओबी बाल मन पत्रिका के प्रधान संपादक धीरज कुमार एवं उच्च विद्यालय लारौली, गोपालगंज के शिक्षक सह टीम टीचर्स ऑफ बिहार के टेक्निकल टीम के सदस्य मनीष कुमार ने किया। डा मनीष कुमार शशि विजेताओं को बधाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी के रूप में टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन एवं टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार का विशिष्ट योगदान रहा। उक्त जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top