BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

सिमरी प्रखंड अंतर्गत गंगौली गांव के मध्य विद्यालय गंगौली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन

बक्सर/सिमरी। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर बक्सर लोक सभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत की वृद्धि हेतु दिनांक 11...

बक्सर/सिमरी। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर बक्सर लोक सभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत की वृद्धि हेतु दिनांक 11 मई 2024 को अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर एवं मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक के द्वारा सिमरी प्रखंड अंतर्गत गंगौली गांव के मध्य विद्यालय गंगौली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय गंगौली मतदान केंद्र बक्सर जिले के सीमावर्ती सुदूर क्षेत्र में अवस्थित है।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सिमरी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगौली में 07 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 714 घरों के कुल 4830 मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा।

लोकसभा आम निर्वाचन 2019 में वोटर टर्न आउट 53.63 प्रतिशत था एवं विधानसभा आम निर्वाचन 2020 में वोटर टर्न आउट 60.75 प्रतिशत था। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने का अपील किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं यथा (पेयजल, शौचालय, वेटिंग रूम,मेडिकल सुविधा,व्हीलचेयर, रैंप इत्यादि) के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही बताया गया कि वैसे मतदाता जो 85 वर्ष से अधिक के हैं,

अथवा दिव्यांग है और मतदान केंद्र पर जाने में असक्षम है तो ऐसे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। वैसे मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों से निर्भीक एवं भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों से मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ भी दिलाया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कैंडल मार्च कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

चुनाव का पर्व, देश का गर्व
पहले मतदान, फिर जलपान
आपका वोट, आपकी आवाज
वोट हमारा है अनमोल, कभी ना लेंगे इसका मोल
मतदान आप का कर्तव्य और अधिकार है

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top