BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मोतिहारी : एईएस/जेई के रोकथाम को चौपाल लगाकर लोगों को करें जागरूक

अस्पताल में नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित रखे, एईएस के प्रबंधन में कोताही बर्दास्त नहीं  मोतिहारी। जिले के रक्सौल अनुमण्डलीय अस्पताल...

अस्पताल में नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित रखे, एईएस के प्रबंधन में कोताही बर्दास्त नहीं 

मोतिहारी। जिले के रक्सौल अनुमण्डलीय अस्पताल में अनुमण्डल पदाधिकारी, रक्सौल, शिवाक्षी दीक्षित की अध्यक्षता में एईएस/जेई के रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईं। वहीं अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अनुमण्डल पदाधिकारी,  रक्सौल, शिवाक्षी दीक्षित ने उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयों, एसएमसी यूनिसेफ़, सीडीपीओ, बीएचएम, बीसीएम, एमओ, एलएस, से चमकी बुखार से प्रभावित बच्चों के इलाज व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया की अस्पताल में नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित रखें।

एईएस के प्रबंधन में किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रक्सौल, छौड़ादानो, रामगढ़वा, आदापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अस्पताल में नियंत्रण कक्ष 24×7 संचालित रखेगें, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पंचायत स्तर पर एईएस/जेई रोकथाम हेतु नोडल कर्मी बनाएगें ताकि राज्य, जिला एवं प्रखण्ड स्तर से प्राप्त आवश्यक सूचना को निचले स्तर तक पहुंचाने में सुगमता हो एवं पंचायत स्तर पर हो रहे गतिविधियों की सूक्ष्म अनुश्रवण किया जा सके।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंगलवार तक आंगनबाडी सेविका के द्वारा घर-घर सर्वे कराने के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर लें एवं उसकी प्रति उपलब्ध करा दें, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मंगलवार तक आशा के द्वारा घर-घर सर्वे कराने के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर लें एवं उसकी प्रति उपलब्ध करा दें।

एईएस/जेई के रोकथाम हेतु टोला स्तर एवं आँगनबाड़ी द्वारा लगाए जाएं चौपाल

उन्होंने निर्देश दिया की प्रतिदिन एईएस/जेई के रोकथाम हेतु टोला स्तर पर एवं आँगनबाड़ीकेंद्र पर चौपाल के माध्यम से जागरुक करते रहेगें। त्वरित रुप से एईएस/जेई से आशंकित बच्चो को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाने हेतु पंचायत स्तर पर वाहन को टैगिंग कर सूची उपलब्ध करा कर प्रदर्शित किय जाय।

चमकी से बचाव के उपाय

चौपाल के दौरान लोगों को बताए की चमकी बुखार से बच्चों को बचाने के लिऐ बच्चों को रात में सोने से पहले जरूर खाना खिलाए। सुबह उठते ही बच्चों को भी जगाकर देखें, कहीं बेहोशी या चमक तो नहीं। बेहोशी या चमक दिखते ही तुरंत एंबुलेंस या नजदीकी गाड़ी से सरकारी अस्पताल ले जाए।

तेज धुप से दुर रखे। अधिक से अधिक पानी, ओआरएस अथवा नींबू-पानी-चीनी का घोल पिलाएं। हल्का साधारण  खाना खिलाएं। बच्चो को जंक-फुड से दुर रखें। खाली पेट लिची ना खिलाएं। रात को खाने के बाद थोड़ा मिठा जरूर खिलाएं। सड़े-गले फल खा सेवन ना कराएं, ताजा फल ही खिलाएं।

बच्चो को दिन में दो बार स्नान कराएं। घर के आसपास पानी जमा न होने दे। रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करे। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी रक्सौल, शिवाक्षी दीक्षित, उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एसएमसी यूनिसेफ़, सीडीपीओ, बीएचएम, बीसीएम, एमओ, एलएस व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top