BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

खुद बीमारी से होकर लाचार, दूसरों को बचाने का कर रही प्रयास 

पेशेंट प्लेटफार्म से जुड़कर कर रही फाइलेरिया पर जागरूक हौसले के आगे फीकी पड़ रही बीमारी  सीतामढ़ी। फाइलेरिया भारत में...

पेशेंट प्लेटफार्म से जुड़कर कर रही फाइलेरिया पर जागरूक

हौसले के आगे फीकी पड़ रही बीमारी 

सीतामढ़ी। फाइलेरिया भारत में विकलांगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। सीतामढ़ी की रानी, रोशन और रामसखी देवी जैसी न जाने कितनी महिलाएं और पुरुष इस बीमारी के शिकार हैं। कुछ ने अपने जीवन को फाइलेरिया पर छोड़ दिया वहीं इन्होंने अपनी बीमारी से लाचार होते हुए भी दूसरों को फाइलेरिया से बचाने का जज्बा दूसरों से इन्हें अलग करता है। जानते हैं इनके संघर्ष और किए गए प्रयासों को। 

बीमारी ने तोड़ा आईएएस बनने का सपना

कभी आईएएस बनने का सपना देखने वाली रानी को छह वर्ष की उम्र में घुटने में जख्म हो गया और उसका पैर सूज गया। चिकित्सक ने फाइलेरिया होने की आशंका जताई। परिवार के लोग उसकी कई जगहों पर इलाज कराया। इलाज के बाद चलने पर सूजन कम हो जाता था, फिर स्थिति ज्यों की त्यों रहती थी।

रानी का होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और एलोपैथिक पद्धति से इलाज कराया गया, परंतु खास फायदा नहीं हुआ। तब उसके पिताजी उसे एम्स दिल्ली ले गए, जहां डॉक्टरों ने पट्टी बांधा और मशीन से प्रेसर दिलवाने की सलाह दी, जिसके लिए प्रति पांव 600 रुपये खर्च होते थे।

डीएमओ से मिली जीने की आशा

आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए उक्त खर्च का वहन करना संभव नहीं था। ऐसे में 2022 में रीना को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में फाइलेरिया के इलाज के लिए एमएमडीपी क्लिनिक खुल जाने की खबर मिली। तब वह आशा दीदी के साथ सदर अस्पताल पहुंची और इलाज शुरू कराई।

उसे एमएमडीपी कीट मिला। इलाज के क्रम में उसकी मुलाकात डीएमओ डॉ आरके यादव से हुई। उन्होंने रानी के हौसले को पंख दी और जीने की आशा जगा दी। डॉ आरके यादव और अन्य कर्मियों की प्रेरणा से रानी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान से जुड़ गई, ताकि फिर रानी इस बीमारी का शिकार न बने।

फाइलेरिया मरीजों को कराती हैं ग्रुप एक्सरसाइज

रौशन खातून 54 साल की हैं। वह सिर्फ 34 की थी जब उन्हें फाइलेरिया हुआ। सूजन बढ़ने पर बच्चे, घर सब संभालना मुश्किल हुआ। ताने मिले पर सहती रही। इस सबके बीच पति हसीन अख्तर मददगार रहे। काफी जगह दिखाया पर कोई फायदा नहीं हुआ। फिर वह आशा शहनाज से मिलीं। एमएमडीपी प्रशिक्षण मिला।

कुछ व्यायाम भी सीखा। सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत उन्होंने न सिर्फ अपने समाज के लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई बल्कि वह अपने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हर मंगलवार को अन्य फाइलेरिया मरीज को अपना सीखा हुआ व्यायाम और रोग प्रबंधन के लिए सीखे हुए तकनीक के गुर भी लोगों को बताती हैं।

मिथक तोड़ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही रामसखी

उम्र का आधा पड़ाव पार कर चुकी लगमा सुभई की रामसखी को पिछले तीन दशकों से फाइलेरिया है। स्थिति ऐसी थी कि चलने फिरने में भी दिक्कत थी। इन्हें अपनी जिन्दगी बोझ सी लगने लगी थी। पिछले दो महीने पहले एक फाइलेरिया मरीजों के ग्रुप से जुड़ी। डीईसी का कोर्स, एमएमडीपी किट का सही इस्तेमाल और सटीक व्यायाम ने इनकी जिंदगी में ऐसा परिवर्तन लाया कि अब यह आराम से चल फिर सकती हैं।

यह परिवर्तन देख इन्हें भी अपने जैसे दूसरों की मदद करने की अलख जगी। इनकी इस सोंच को एक पंख सर्वजन दवा सेवन अभियान ने दी जब यह लोगों को फाइलेरिया से बचाव को दी जाने वाली दवाओं के जागरुकता में उतर पड़ी। घर के कामों को छोड़ यह कभी भी जागरुक करते हुए दिख जाती हैं। इनका कहना है कि अगर इनके प्रयास से फाइलेरिया उन्मुलन को थोड़ी भी गति मिलती है तो उन्हें काफी सुकून होगा। 

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top