BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

आगामी 21 फरवरी को बिस्मिलाह खां महोत्सव में पहुंच रहे हैं अल्ताफ राजा

-महोत्सव में मगध संगीत डांस ग्रुप, नबेंदु भट्टाचार्य ग़ज़ल, बिस्मिलाह खां के परिवार के सदस्यों का प्रदर्शन, बच्चा नसीम कौसर...

-महोत्सव में मगध संगीत डांस ग्रुप, नबेंदु भट्टाचार्य ग़ज़ल, बिस्मिलाह खां के परिवार के सदस्यों का प्रदर्शन, बच्चा नसीम कौसर की कव्वाली एवं अल्ताफ राजा

डुमरांव. आगामी 21 फरवरी को राजहाई स्कूल खेल मैदान में बिस्मिलाह खां महोत्सव मनाया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी एसडीओ कुमार पंकज ने दी. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बक्सर के विख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया है. इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.

एसडीओ ने बताया कि कार्यक्रम संध्या 4 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 9:30 तक चलेगा. संध्या 4 से 6 बजे तक स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. वही संध्या 6 से 6:30 बजे औपचारिक उद्घाटन एवं भाषण का आयोजन होगा. संध्या 6:30 से 9:30 बजे तक मुख्य समारोह होगा.

कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कलाकारों में मुख्य रूप से मगध संगीत डांस ग्रुप, नबेंदु भट्टाचार्य ग़ज़ल, बिस्मिलाह खां के परिवार के सदस्यों का प्रदर्शन, बच्चा नसीम कौसर की कव्वाली एवं अल्ताफ राजा अपनी प्रस्तुति देंगे. वर्ष 2022 में भी डुमरांव के राज हाई स्कूल खेल मैदान में बिस्मिल्लाह खां महोत्सव मनाया गया था, जहां पहली बार आयोजित कार्यक्रम के दरम्यान उमड़ी श्रोताओं की भीड़ देर रात तक गीत संगीत की आनंद लिया.

श्रोता के रूप में उमड़ी भीड़ उस्ताद को याद करती रही. बता दें कि पिछले 14 फरवरी को ब्रह्मपुर में भी ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन किया गया था. बता दें कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का जन्म डुमरांव में 21 मार्च 1916 को हुआ था, उनके बचपन का नाम कमरुद्दिन था. आगे चलकर देश के मशहूर शहनाई वादक के रुप में विख्यात हुए. लोग उन्हें उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के नाम से जानने लगे.

साल 2001 में उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया, वे तीसरे भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. उन्होंने अपने समय में भारत रत्न, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, आदि कई सम्मान अपने नाम किए हैं.

21 अगस्त 2006 को वाराणसी में उन्होंने अंतिम सांस ली थी, जिनकी याद में अनुमंडल प्रशासन दूसरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. एसडीओ ने सभी से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top