BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मोतीहारी : “सर्वजन दवा खाना है फाइलेरिया को भगाना है” नारे के साथ दलित बस्तियों में खिलाई गई दवा 

घर घर जाकर आशा ने दवा खाने का किया अनुरोध दवा सेवन के साथ घरों के आस-पास सफाई रखने एवं...

घर घर जाकर आशा ने दवा खाने का किया अनुरोध

दवा सेवन के साथ घरों के आस-पास सफाई रखने एवं मच्छरदानी उपयोग करने की दी सीख 

मोतिहारी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी स्वस्थ एवं निर्धारित उम्र सीमा के लोग फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर हाथी पांव जैसे गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

तुरकौलिया प्रखंड के चरगाहा वार्ड नंबर 14 में आशा रीता देवी और शंकर पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्य 72 वर्षीय फाइलेरिया मरीज चतुरी राम के नेतृत्व में धोबीयाटोला, प्राथमिक स्कूल व अन्य क्षेत्र में फाइलेरिया मरीज, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने पोस्टर, लीफलेट लेकर जागरूकता रैली नारेबाजी करते हुए निकाली। इसके बाद 74 लोगों को सर्वजन दवा का सेवन कराया गया। प्राथमिक विद्यालय चरगहाँ के 140 बच्चों ने दवा सेवन किया।

इन बस्तियों में 4 परिवार ने दवा खाने से इनकार किया जिसे सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च द्वारा तैयार पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्य चतुरी राम ने समझाकर दवा सेवन कराया। चतुरी राम ने कहा कि पहले लोग इस बीमारी के बारे में अनजान थे, परन्तु अब सरकार द्वारा लोगों को जागरूक कर दवा खिलाया जा रहा है। वहीं पीएचसी द्वारा निगरानी की जा रहीं है। ऐसे में लोगों को दवा के साइड इफेक्ट के बारे में घबराने की जरूरत नहीं है।

आशा रीता देवी ने कहा कि दवा में एल्बेंडाजोल और डीइसी की गोली है, जिसे खाने के बाद अगर किसी को थोड़ी देर के लिए सर दर्द, चक्कर, उल्टी, बुखार जैसे लक्षण आएँ, तो घबराएँ नहीं, यह कुछ समय बाद स्वतः ठीक हो जाती है। रैली में आशा कार्यकर्ता व महिला सदस्यों ने भी फाइलेरिया की दवा सेवन कर गाँव से फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

घर घर किया गया जन संपर्क

सर्वजन दवा सेवन अभियान की सफलता के लिए आशा रीता देवी पूरे जोश के साथ अपने कार्यक्षेत्र में घर-घर, सड़क पर जाकर लोगों को अभियान के बारे में बताया। इसके अलावा उन्हें फाइलेरिया से बचाव के बारे में भी विस्तार से समझाया।

जिले के सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाकर दो वर्ष के ऊपर के सभी स्वस्थ लोगों को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु घर – घर जाकर दवा खिलाया जा रहा है । उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग जरूर दवा खाएं, तभी इस रोग का उन्मूलन हो सकेगा।

मौके पर ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव को सर्वजन दवा सेवन के साथ घरों के आस-पास सफाई रखने एवं मच्छरदानी उपयोग करने की सलाह दी गयी। इस रैली में आशा रीता देवी, पेशेंट प्लेटफार्म के सदस्य चतुरी राम, ललिता देवी, रूबी देवी, भीबीडीएस ओमकार नाथ, सिफार संस्था से सुनील कुमार, सिद्धांत कुमार व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top