BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

पटना: जिला पंचायती राज पदाधिकारियों का एमडीए पर हुआ उन्मुखीकरण 

•⁠  ⁠एमडीए को सफ़ल बनाने में देंगे महत्वपूर्ण योगदान  •⁠  ⁠पंचायत प्रतिनिधि एमडीए लॉन्च में खुद दवा खाकर अन्य को...

•⁠  ⁠एमडीए को सफ़ल बनाने में देंगे महत्वपूर्ण योगदान 

•⁠  ⁠पंचायत प्रतिनिधि एमडीए लॉन्च में खुद दवा खाकर अन्य को दवा सेवन के लिए करेंगे प्रेरित 

•⁠  ⁠राज्य में 10 फरवरी से 24 जिलों में चलेगा एमडीए 

पटना: फाइलेरिया एक गंभीर रोग है. विश्व भर में विकलांगता का यह दूसरा बड़ा कारण है. इस लिहाज से फाइलेरिया की रोकथाम बहुत जरुरी है. एमडीए यानी सर्वजन दवा सेवन से ही केवल फाइलेरिया को रोका जा सकता है. राज्य भर में 10 फरवरी से 24 जिलों में एमडीए अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 10 जिलों में तीन तरह एवं शेष 14 जिलों में दो तरह की फाइलेरिया रोधी दवाएं घर-घर जाकर निःशुल्क खिलाई जाएगी. उक्त बातें अपर निदेशक सह फाइलेरिया के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने जिला पंचायती राज पदाधिकारियों का एमडीए पर हुए उन्मुखीकरण कार्यशाला के दौरान कही.

डॉ. प्रसाद ने कहा कि 24 जिलों की 7.57 करोड़ की आबादी में लगभग 6 करोड़ योग्य लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इतनी बड़ी आबादी को दवा खिलाने के लिए जिला एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी. जिसमें समुदाय को दवा सेवन के लिए जागरूक करने के साथ एमडीए पर फैली भ्रांतियों को दूर करने में उनकी भूमिका कारगर साबित होगी. 

राज्य के सभी जिले फाइलेरिया से प्रभावित 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि कि फाइलेरिया नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज में एक प्रमुख रोग है. विश्व के 72 देशों में 85.9 करोड़ आबादी फाइलेरिया के खतरे में हैं. वहीं, राज्य के सभी 38 जिले इससे प्रभावित है.  इससे विश्व भर में लगभग 200 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति होती है. डॉ. पांडेय ने इस दौरान एनबीएस की भूमिका, एमडीए कार्य-योजना सहित अन्य तकनीकी पक्ष पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एमडीए राउंड में 17 दिनों तक दवा खिलाई जाएगी, जिसमें 3 दिन बूथ लगाकर एवं शेष 14 दिन घर-घर पहुँचकर दवा खिलाई जाएगी. 

डॉ. कैलाश कुमार, सीनियर रीजनल डायरेक्टर, रीजनल ऑफिस,स्वाथ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, ने भी वर्ष 2027 तक  फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य हासिल करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इसके लिए एमडीए राउंड में सभी लोगों को दवा खिलाना जरुरी है.  

एमडीए में पंचायती राज प्रतिनिधियों की अहम भूमिका 

पिरामल फाउंडेशन के विकास सिन्हा ने एमडीए में पंचायती राज विभाग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा किया. उन्होंने कहा कि एमडीए में अधिकतम लोगों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने के लिए पंचायती राज पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों  की सबसे अहम भूमिका है. उन्होंने  जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का एमडीए पर उन्मुखीकरण, जिला स्तर पर एमडीए पर होने वाले डीसीसी बैठक में शामिल होना एवं प्रखंड स्तर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा सभी मुखिया का फाइलेरिया और एमडीए कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण करने पर जोर दिया

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के डॉ. अमोल पाटिल ने कहा कि एमडीए की सफलता में सामुदायिक सहभागिता सबसे जरुरी है. इसके लिए समुदाय स्तर पर पंचायती राज पदाधिकारि एवं प्रतिनिधि एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर सकता है. 

इस दौरान पिरामल फाउंडेशन के बासब रुज ने पंचायती द्वारा प्राप्त सहयोग पर विस्तार से चर्चा की. वहीं, पिरामल फाउंडेशन के कुमार आशुतोष ने पंचायती राज विभाग की एमडीए पर भूमिका एवं उनसे अपेक्षाओं पर चर्चा भी किया. साथ ही सीफ़ार  एवं पीसीआई के राज्य कार्यक्रम प्रबंधकों ने एमडीए पर उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे सहयोग पर चर्चा की.  

इस दौरान राज्य फाइलेरिया पदाधिकारी अनुज सिंह रावत के साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं पीरामल फाउंडेशन जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top