BREAKING NEWS
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
No menu items available
BREAKING
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 days ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
3 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 month ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 month ago
Advertisement

मोतीहारी: 2 हफ्ते से ज्यादा खाँसी और बुखार है तो टीबी की जाँच जरूर कराएं- डॉ संजीव 

– टीबी के 5139 मरीजों का हो रहा है मुफ्त इलाज,साथ ही मिलता है निक्षय पोषण योजना का लाभ  –...

– टीबी के 5139 मरीजों का हो रहा है मुफ्त इलाज,साथ ही मिलता है निक्षय पोषण योजना का लाभ 

– जनप्रतिनिधियों के माध्यम से फैलाए टीबी पर जागरूकता

मोतिहारी। जिला यक्ष्मा केंद्र मोतिहारी में टीबी मुक्त अभियान चलाए जाने को लेकर बैठक आयोजित की गईं। जिसमें जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर टीबी पर जागरूकता फैलाएं। उन्होंने बताया कि 2025 तक टीबी के खात्मे के लिए जनसमुदाय को जागरूक करना बेहद जरूरी है। वहीं मौके पर उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि इलाज कराने आए रोगियों से सकरात्मक बर्ताव करना जरूरी है। साथ ही उन्हें संतुलित आहार सेवन से सम्बंधित सुझाव दें। ताकि दवाओं के सेवन के साथ संतुलित आहार का सेवन कर वे जल्द स्वस्थ हों। यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है कि लोग 2 हफ्ते से ज्यादा बलगम वाली खाँसी, बुखार से पीड़ित होते हुए भी टीबी की जाँच नहीं कराते हैं। जब उनकी मुश्किलें बढ़नी शुरू हो जाती तब वे अस्पताल का रुख करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए तुरंत सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच कराएं। ताकि सही समय पर पहचान होने पर दवाओं के सेवन से यह खत्म हो सके। 

5139 मरीजों का हो रहा है मुफ्त इलाज:

यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में 5,139 टीबी मरीजों का मुफ्त इलाज हो रहा है। साथ ही उन्हें निक्षय पोषण योजना के लाभ के तौर पर हर महीने 500 रुपए भी दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि टीबी की बीमारी अब लाइलाज नहीं है। जिले के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीबी के मरीजों की जाँच एवम इलाज उपलब्ध है। 

पूरी दवा का सेवन करना है जरूरी:

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर ललित कुमार ने बताया कि दो हफ्ते से ज्यादा बुखार के साथ ही भूख में कमी और वजन कम होना आदि लक्षण दिखे तो तुरंत टीबी की जांच कराएं। उन्होंने  कहा कि टीबी रोग हवा के माध्यम से फैलता है। जब टीबी रोग से ग्रसित व्यक्ति घर या बाहर खांसता, छींकता या बोलता है तो उसके साथ संक्रमण बाहर निकलता है। जो हवा के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में घर के लोग संक्रमित न हों इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए। मुँह पर मास्क जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग भूलवश ये गलतियां कर बैठते हैं कि आराम होने पर पूरा कोर्स किए बिना ही दवा बीच में छोड़ देते हैं। ऐसे दवा छोड़ने से बीच में  ही टीबी लौट सकता है । वहीँ मरीज को एमडीआर टीबी होने की संभावना बढ़ जाती है।मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, डब्ल्यूएचओ के राज्य प्रतिनिधि डॉ कुमार गौरव, प्रमोद कुमार, अमरेंद्र कुमार, सुमित कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top