BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
5 days ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
2 weeks ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
3 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
3 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, डीएनई संवाददाता। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध,...

बक्सर, डीएनई संवाददाता। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू-विवाद, विधि-व्यवस्था, खनन, नीलाम पत्र, लोक शिकायत एवं लोक सेवा अधिकार से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) तथा अधीक्षक मद्य निषेध अनुपस्थित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कारण-पृच्छा करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर को आगामी चोल मुंडन कार्यक्रम एवं सिपाही भर्ती परीक्षा को देखते हुए यातायात प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं नगर परिषद बक्सर के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी को शहर में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

भू-समाधान पोर्टल की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि भूमि विवादों का त्वरित निपटारा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अंचल स्तर पर साप्ताहिक बैठक आयोजित कर प्राप्त परिवादों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि भू-समाधान पोर्टल पर सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील मामलों का स्वयं संज्ञान लेकर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

नीलाम पत्र वादों की समीक्षा करते हुए बड़े बकायेदारों के विरुद्ध बॉडी वारंट के अनुपालन हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमरांव को पाक्षिक बैठकों में नीलाम पत्र वादों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक 15 दिनों पर वसूली अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

सड़क सुरक्षा की समीक्षा के क्रम में नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव क्षेत्र में नियमित रूप से जाम की समस्या वाले स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पॉन्स टीम) गठित कर प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सड़क किनारे बालू, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री के भंडारण से यातायात बाधित होता है। इस पर जिला खनन पदाधिकारी को सार्वजनिक स्थलों पर रखी गई ऐसी सामग्रियों को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्यों के लिए रखी गई सामग्री को भी व्यवस्थित रूप से हटाने को कहा गया।

बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सघन अभियान चलाने तथा आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए यातायात प्रबंधन के लिए रूट चार्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के दौरान सभी अंचलाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमित अनुश्रवण कर अधिकाधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही लोक शिकायत निवारण केंद्रों पर प्राप्त ऑफलाइन आवेदनों का भी समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। आईटी प्रबंधक, बक्सर को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top