BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
17 hours ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री

वामनेश्वर धाम एवं रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, विकास योजनाओं का लिया जायजा पटना/बक्सर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बक्सर...

वामनेश्वर धाम एवं रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, विकास योजनाओं का लिया जायजा

पटना/बक्सर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बक्सर दौरे के दौरान धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बक्सर के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व वाले स्थलों का भ्रमण करते हुए राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की तथा विकास कार्यों की समीक्षा की।

वामनेश्वर धाम में पूजा एवं विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने बक्सर स्थित प्राचीन वामन भगवान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि यह मंदिर भगवान वामन द्वारा स्थापित शिवलिंग स्वरूप वामनेश्वरनाथ जी से जुड़ा है। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा प्रस्तावित वामनेश्वर धाम के विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कारा परिसर स्थित निर्माणशाला में बंदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प एवं अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा परिसर में पौधारोपण भी किया। जिलाधिकारी श्रीमती साहिला ने मुख्यमंत्री को चरखा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

रामरेखा घाट पर श्रीराम की भव्य प्रतिमा की घोषणा

इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामरेखा घाट स्थित बाबा श्री रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। अधिकारियों ने उन्हें रामरेखा घाट पर चल रहे जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। साथ ही घाट क्षेत्र में कंट्रोल रूम, पेयजल व्यवस्था, पाथ-वे, चेंजिंग रूम एवं गंगा आरती जैसी सुविधाओं को और विकसित किया जाएगा।

लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स एवं महर्षि विश्वामित्र मंडपम का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार रामरेखा घाट स्थित लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स एवं महर्षि विश्वामित्र मंडपम का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। कॉम्प्लेक्स में 5डी थिएटर, टिकट काउंटर, इंडोर-आउटडोर रेस्टोरेंट, ड्राई डेक फाउंटेन सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन के बाद लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से बक्सर की ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति की गई।

महाराज स्व. कमल बहादुर सिंह की प्रतिमा का अनावरण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से महाराज स्वर्गीय कमल बहादुर सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर कई मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top