BREAKING NEWS
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
19 seconds ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
1 week ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
1 week ago
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
1 week ago
कुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारक
2 weeks ago
Advertisement

भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

नंदन गांव में लोगों को पेयजल बचाने के लिए किया जागरूक, दैनिक जीवन में जल के महत्व पर दिया जोर...

नंदन गांव में लोगों को पेयजल बचाने के लिए किया जागरूक, दैनिक जीवन में जल के महत्व पर दिया जोर

डुमरांव। भीषण गर्मी और बढ़ती जल समस्या के बीच जहां एक ओर लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, वहीं जल संरक्षण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके “जल पुत्र” से विख्यात अजय राय लगातार लोगों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने में जुटे हैं।इसी क्रम में उन्होंने डुमरांव प्रखंड के नंदन गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद कीमती है। उन्होंने लोगों को दैनिक जीवन में पानी का सोच-समझकर उपयोग करने तथा अनावश्यक रूप से पेयजल की बर्बादी नहीं करने का संदेश दिया।

जल बचाने के लिए वर्षों से चला रहे अभियान

अजय राय लंबे समय से जल संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चला रहे हैं। उनकी पहल का उद्देश्य लोगों में पानी के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करना है। इसी अभियान के तहत उन्होंने अपने निजी खर्च से हजारों की संख्या में नलकों में टोटी लगवाई है, ताकि पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोका जा सके।‌

स्कूलों और संस्थानों में भी फैला रहे जागरूकता

अजय राय केवल गांव और शहरों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों में भी जाकर छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि यदि बच्चों में शुरुआत से ही जल बचाने की आदत विकसित हो जाए तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना कम करना पड़ेगा।

जल संरक्षण के प्रति समर्पण पर मिला सम्मान

जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और लगातार किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उन्हें “जल योद्धा अवार्ड” से सम्मानित भी किया जा चुका है। अजय राय का कहना है कि जल बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आज से ही पानी बचाने का संकल्प लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top