BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
2 months ago
Advertisement

नाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

प्रधानमंत्री सौम्या गुप्ता व उप-प्रधानमंत्री आदर्श कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास पर जोर भागलपुर (संवाददाता)। राजकीय...

प्रधानमंत्री सौम्या गुप्ता व उप-प्रधानमंत्री आदर्श कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास पर जोर

भागलपुर (संवाददाता)। राजकीय मध्य विद्यालय नाथनगर 01, नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को विद्यालय परिवार द्वारा बाल संसद के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अंजू कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षिका अमृता कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाल संसद के प्रधानमंत्री सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में कक्षा 8 की छात्रा सौम्या गुप्ता को बाल संसद का प्रधानमंत्री तथा कक्षा 8 के छात्र आदर्श कुमार को उप-प्रधानमंत्री बनाया गया। दोनों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन एवं अनुशासन बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान अन्य मंत्रियों और उप-मंत्रियों ने भी अपने-अपने दायित्वों के प्रति समर्पण की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने प्रतिनिधियों का चयन किया, जिसके पश्चात औपचारिक रूप से उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शपथ ग्रहण समारोह में विद्यार्थियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने और विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाल संसद का गठन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को न केवल जिम्मेदार बनाते हैं, बल्कि उन्हें भविष्य के सशक्त नागरिक के रूप में भी तैयार करते हैं।

विद्यालय में बाल संसद (चाइल्ड पार्लियामेंट) का गठन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, जिसमें कक्षा 3 से 5 या 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के बीच चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है। इस संसद में कुल 12 सदस्य होते हैं, जिनमें प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री, मंत्री एवं उप-मंत्री शामिल होते हैं। यह संसद एक वर्ष के लिए गठित की जाती है, जो विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के संचालन और अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बाल संसद के सदस्य विद्यालय में स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन, समयपालन एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी संभालते हैं। वे अपने सहपाठियों के बीच जागरूकता फैलाने और विद्यालय के वातावरण को बेहतर बनाने में भी सहयोग करते हैं। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का विकास होता है और वे अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करना सीखते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे अपेक्षा की गई कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए विद्यालय और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं जगदंबा कुमारी, गुंजन कुमारी, केशव कुमार, ऋषभ आनंद, राजा कुमार, बबली कुमारी, देव कुमार दोयेल नायक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top