BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

डायट सासाराम में PBL आधारित जिला स्तरीय मेले का भव्य आयोजन

कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने गणित–विज्ञान के नवाचारी मॉडल से दिखाई रचनात्मकता सासाराम (रोहतास)। जिला शिक्षा एवं...

कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने गणित–विज्ञान के नवाचारी मॉडल से दिखाई रचनात्मकता

सासाराम (रोहतास)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सासाराम, रोहतास में Project Based Learning (PBL) आधारित जिला स्तरीय मेले का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान विषयों पर आधारित नवाचारी PBL मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी निशांत गुंजन, डायट प्राचार्य नीरज कुमार, कार्यक्रम समन्वयक व्याख्याता डॉ. अमरनाथ सिंह, डॉ. मणिराज पांडेय, डॉ. इंद्रजीत सिंह एवं जिला शिक्षा समन्वयक कृष्णा कुमार राम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

अनुभव आधारित शिक्षा पर दिया गया जोर

अपने संबोधन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी निशांत गुंजन ने कहा कि जब तक शिक्षा समझ और अनुभव पर आधारित नहीं होगी, तब तक विद्यार्थी विषय की अवधारणाओं को सही रूप में नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने PBL जैसे शिक्षण तरीकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

डायट प्राचार्य नीरज कुमार ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक मेले विद्यालय, प्रखंड एवं जिला स्तर पर नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि बच्चे मॉडल के माध्यम से अपनी समझ को स्पष्ट कर सकें, एक-दूसरे से सीख सकें और सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान में परिवर्तित कर सकें।

प्रोजेक्ट मेथड से ही संभव है प्रभावी अधिगम

जिला तकनीकी सदस्य गज़ाला फातिमा ने कहा कि विज्ञान और गणित विषयों की प्रभावी समझ व्यावहारिक शिक्षण, खोज विधि एवं प्रोजेक्ट मेथड से ही संभव है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि बच्चों को इन विधियों के माध्यम से सीखने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए।

दैनिक जीवन से जुड़े आकर्षक मॉडल

PBL मेले में विभिन्न प्रखंडों से आए विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आधारित आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागी अत्यंत उत्साहित नजर आए और सहयोगात्मक सीख, रचनात्मकता तथा अवधारणात्मक समझ का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

जूरी टीम ने किया मूल्यांकन

मेले में प्रस्तुत प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन जूरी टीम द्वारा किया गया, जिसमें जिला तकनीकी सदस्य अनुराग मिश्रा, सरोज कुमार, मनोहर अख्तर एवं हिमांशु कुमार शामिल रहे। कुल मिलाकर यह PBL मेला विद्यार्थियों में नवाचार, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top