BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

डुमराँव कैंब्रिज स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव भव्य रूप से संपन्न, अतिथियों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

‘सभ्यता – संस्कृति – संस्कार’ थीम पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, डुमराँव। कैंब्रिज स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव शनिवार, 6...

‘सभ्यता – संस्कृति – संस्कार’ थीम पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन,


डुमराँव। कैंब्रिज स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष के वार्षिकोत्सव की थीम “सभ्यता – संस्कृति – संस्कार” रही, जिसे छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक, सशक्त और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सभ्यता हमारी जड़ों का स्वरूप है, संस्कृति हमारी पहचान है और संस्कार हमारे चरित्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री पोलस्त कुमार (एसडीपीओ, डुमराँव), स्कूल चेयरमैन श्री टी. एन. चौबे, कैम्ब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर डॉ. मोहन चौबे, कैंब्रिज स्कूल इटाढ़ी के डायरेक्टर श्री राजीव चौबे, कैंब्रिज स्कूल डुमराँव के प्रधानाध्यापक श्री राजीब प्रधान, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर के प्रधानाध्यापक श्री एम. के. चौबे, इंचार्ज रीता सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, पूर्व छात्र एवं आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

स्कूल चेयरमैन श्री टी. एन. चौबे ने अपने प्रेरक संबोधन में अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को पेरेंटल ट्रॉमा से बचाएं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपनी अधूरी इच्छाएं बच्चों पर नहीं थोपनी चाहिए। बच्चों से नियमित संवाद करें, उनकी भावनाओं को समझें और उनके मानसिक स्वास्थ्य को पढ़ाई के बराबर महत्व दें। बच्चों की खुशियाँ और मानसिक संतुलन ही उनकी सही सफलता है।

मुख्य अतिथि एसडीपीओ श्री पोलस्त कुमार ने कहा कि बच्चों का सही दिशा में आगे बढ़ना, सुरक्षित रहना और जिम्मेदार नागरिक बनना हम सभी का दायित्व है। सभ्यता, संस्कृति और संस्कार से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना की।

कैम्ब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर डॉ. मोहन चौबे ने कहा कि यह भव्य कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों के अथक परिश्रम का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज स्कूल केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के लाइफ स्किल, खेल, नेतृत्व क्षमता, नृत्य, अनुशासन और इंग्लिश एनवायरनमेंट पर भी निरंतर कार्य करता है, जिससे बच्चों का बहुमुखी विकास संभव हो सके।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नेपाली नृत्य, रोबोटिक डांस, राजस्थानी नृत्य, भांगड़ा, स्वागत गीत और थीम आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। शुभम, आयुष गौरांग, सुषमा, पलक खुशी, श्रेया, साक्षी, अनन्या, सोनी, प्रिया, शालू, अरध्या, कृतिका, रिमझिम, किंजल, अंकिता, जनवी, संजना, सीदरा, अमृता, अंशिका, हंसिका, आयुषी, स्नेहा, सुप्रिया, सलोनी, आकृति, गुनगुन, पुष्कर, नंदनी, श्रेयान्श, शाहनवाज, विकास, अमन, दिव्यम, पल्लवी, आस्था, प्रतीक्षा, सिमरन, उत्कर्ष, पीयूष, सारा, अयांश राज, जीशान, आरुषी, कायरा, वैभावी, नित्य, नैन्सी सहित अनेक बच्चों ने अपनी शानदार प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष केशरी, रितम दुबे, प्रबिन राय, रॉबिन राय, सरोज त्रिगुण, शुभम जायसवाल, रचना ओझा, रागिनी सिंह, आकांक्षा, बीना सिंह, प्रिया, शिल्पी सिंह, अनुराधा, पूनम पाण्डेय, अर्चना, सुनीता, रविशंकर, अमरनाथ प्रसाद, विनय कुमार पाण्डेय, उमाकांत चौबे, आनंद कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार, विनोद सिंह, राहुल तिवारी, विवेक कुमार, रजनीश पाण्डेय, महावीर जी राय, दुर्गेश मोहन पाण्डेय, कमलेश ओझा, मधुसूदन मिश्रा, अभिषेक कुमार, आदित्य पाण्डेय, सागर कुमार, नेहा कुमारी सहित समस्त शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कक्षा 11वीं की सोनल चौबे एवं कक्षा 9वीं की वागीशा कुमारी, नायसा और अनुष्का ने किया। समापन पर प्रधानाध्यापक श्री राजीब प्रधान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए पूरे विद्यालय परिवार को इस शानदार आयोजन की बधाई दी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top