BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
10 hours ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

जिला स्तरीय युवा उत्सव–2025 एवं विज्ञान मेला का भव्य शुभारंभ

बक्सर। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (GEC), बक्सर में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त...

बक्सर। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (GEC), बक्सर में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव–2025 एवं विज्ञान मेला का दो दिवसीय आयोजन 02 एवं 03 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि युवा समाज और राज्य की प्रगति की मुख्य शक्ति हैं। विज्ञान, तकनीक एवं संस्कृति युवाओं में नवाचार के साथ-साथ सामाजिक चेतना का विकास करती है। ऐसे आयोजन छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर सहित श्री अनुराग मिश्र तथा प्रधानाचार्य राज +2 उच्च विद्यालय डुमराव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल व नवाचारों की सराहना करते हुए इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम नरेश राय के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान आधुनिक समाज के विकास की आधारशिला है और विज्ञान मेला विद्यार्थियों में अनुसंधान क्षमता, रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करता है। मेले में कुल 32 प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा प्रबंधन, रोबोटिक्स, कृषि नवाचार और सामाजिक-तकनीकी समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए।

03 दिसंबर को युवा उत्सव के अंतर्गत समूह नृत्य, लोकगीत, कविता, नाटक, वादन, चित्रकला और फोटोग्राफी सहित कुल 13 सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें जिले भर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रतिभागियों के समन्वय में डॉ. जीवेश उज्ज्वल एवं श्री अभिषेक कुमार का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top