BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता : राजकीय मध्य विद्यालय नाथनगर-01 में बच्चों ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक

भागलपुर। राजकीय मध्य विद्यालय नाथनगर-01 में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बाल विवाह के दुष्परिणामों पर केंद्रित एक...

भागलपुर। राजकीय मध्य विद्यालय नाथनगर-01 में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बाल विवाह के दुष्परिणामों पर केंद्रित एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका अमृता कुमारी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल विवाह के सामाजिक, मानसिक और शैक्षणिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके विरुद्ध जागरूक करना था।

बच्चों ने प्रस्तुत किया सशक्त संदेश

विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार कम उम्र में विवाह न केवल बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रभावित करता है, बल्कि उनके भविष्य के अवसरों को भी सीमित कर देता है। नाटक में पात्रों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है और समाज की प्रगति में बड़ी बाधा भी। बच्चों ने यह भी बताया कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाती है और गलत सामाजिक प्रथाओं से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।

अतिथियों ने सराहा पहल

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी सहित जगदंबा कुमारी, राजा कुमार, चंद्रभूषण कुमार, टोला सेवक रंजन भारती एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के प्रभावी मंचन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए विद्यालय, अभिभावक एवं समाज सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे।

जागरूकता ही है समाधान

कार्यक्रम का संचालन कर रहीं शिक्षिका अमृता कुमारी ने बताया कि सुरक्षित शनिवार के तहत विद्यालय समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसे कुप्रथाओं को जड़ से खत्म करने के लिए बच्चों को शुरू से ही सही जानकारी और दिशा देने की आवश्यकता है।

समाज को दी गई अपील

नाटक के अंत में बच्चों ने एक स्वर में अपील की कि सभी लोग बाल विवाह का विरोध करें और ऐसे मामलों की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। विद्यालय प्रशासन ने इस श्रृंखला को आगे भी जारी रखने और अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

इस आयोजन से विद्यालय परिसर में जागरूकता का सकारात्मक माहौल बना और बच्चों ने समाज परिवर्तन का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top