BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 hours ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 day ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

विद्यालय से बच्चों को जोड़ने की पहल, खम्हार में 7 दिवसीय अभियान शुरू

टीम शिक्षकों ने घर–घर जाकर बच्चों और अभिभावकों से की मुलाकात विभूतिपुर (समस्तीपुर)। शिक्षा विभाग के दिशा–निर्देश के तहत प्लस...

टीम शिक्षकों ने घर–घर जाकर बच्चों और अभिभावकों से की मुलाकात

विभूतिपुर (समस्तीपुर)। शिक्षा विभाग के दिशा–निर्देश के तहत प्लस टू जगतारिणी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खम्हार, विभूतिपुर में सोमवार से 7 दिवसीय “बच्चों को स्कूल से जोड़ो” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य उन बच्चों को स्कूल की मुख्यधारा से जोड़ना है जो किसी कारणवश नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिनका नामांकन अब तक नहीं हुआ है या जो बाल श्रम में लगे हुए हैं।

इस अभियान के पहले दिन विद्यालय के शिक्षक सुरेश कुमार और शिक्षिका श्रीमती सुमन सौरभ के नेतृत्व में शिक्षकों की एक टीम ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में भ्रमण किया। टीम ने अभिभावकों और बच्चों से मुलाकात कर उन्हें शिक्षा के महत्व और स्कूल आने की आवश्यकता के बारे में समझाया। शिक्षकों की प्रेरक बातचीत और स्नेहपूर्ण संवाद से बच्चों और अभिभावकों में जागरूकता आई और कई बच्चों ने नियमित रूप से विद्यालय आने का आश्वासन दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती आनंद ने कहा कि “विद्यालय प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।”

विज्ञान शिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि “शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे।” गणित शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है सौ प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करना। इसके लिए हम व्यक्तिगत रूप से हर परिवार तक पहुँच रहे हैं।”


संगीत शिक्षिका श्रीमती सुमन सौरभ ने बताया कि “बच्चों में सीखने की स्वाभाविक जिज्ञासा होती है, बस उन्हें सही दिशा और प्रोत्साहन की ज़रूरत है। अभियान के पहले ही दिन हमें बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।” वहीं शिक्षक राजीव कुमार ने कहा कि “टीम भावना और समर्पण से ही यह अभियान सफल होगा। हर शिक्षक ने इसे एक मिशन की तरह लिया है।”

अभियान में शिक्षकों की टीम — सुरेश कुमार, मनोज कुमार, सुमन सौरभ, भारती कुमारी, राजीव कुमार, राहुल कुमार, महेंद्र कुमार, रमेंद्र कुमार, रौशन कुमार, दिनेश दास आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विद्यालय परिवार का मानना है कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्र–छात्राओं की विद्यालय से पुनः जुड़ाव की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top