BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैकुंठपुर में POCSO एक्ट प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बच्चों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण की दी गई जानकारी बक्सर/इटाढ़ी। इटाढ़ी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैकुंठपुर...

बच्चों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

बक्सर/इटाढ़ी। इटाढ़ी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैकुंठपुर में शुक्रवार को बाल सुरक्षा एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम POCSO Act प्रशिक्षण और SVEEP अभियान के तहत संचालित हुआ, जिसका उद्देश्य बच्चों एवं समुदाय को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने बच्चों को यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा पाने और विकास करने का अधिकार है। बच्चों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या यौन उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा बाल विवाह रोकथाम, लिंग चयन प्रतिषेध, दहेज निषेध कानून, महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित विशेषज्ञों ने बच्चों को साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी देते हुए इनका सही उपयोग करने की सलाह दी।

इस मौके पर जिला मिशन समन्वयक चंदन कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ शिवांगी, कानूनी सलाहकार रीमा कुमारी और एमटीएस मुकेश कुमार ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और जागरूकता लाते हैं।

कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएँ रखीं।
इस दौरान विद्यालय परिसर में “पहले मतदान, फिर जलपान” के नारे के साथ मतदाता जागरूकता संदेश भी दिया गया।

इस प्रकार यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के सुरक्षा अधिकारों की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुआ, बल्कि भविष्य के सजग नागरिक तैयार करने की दिशा में भी एक सराहनीय कदम रहा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top