BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

शहीद गेट पंडाल पर आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम

डुमरांव। नगर के शहीद गेट क्षेत्र इस बार देशभक्ति और आस्था का संगम बना हुआ है। यहां दुर्गा पूजा समिति...

डुमरांव। नगर के शहीद गेट क्षेत्र इस बार देशभक्ति और आस्था का संगम बना हुआ है। यहां दुर्गा पूजा समिति ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।समिति के अध्यक्ष काजू जायसवाल और मीडिया प्रभारी सौरभ केशरी ने बताया कि इस बार पंडाल की थीम को विशेष रूप से तैयार कराया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति में भारतीय सेना की शौर्यगाथा, महिला शक्ति का अदम्य साहस और पहलगाम हमले से जुड़े साहसिक दृश्य को कलात्मक रूप से सजाया गया है। यह पंडाल न केवल धार्मिक आस्था बल्कि राष्ट्रीय गर्व की अनुभूति भी कराता है। पंडाल के भीतर देश की वीरांगनाओं को भी सम्मान दिया गया है।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी महिला योद्धाओं की वीरता को श्रद्धालुओं के सामने जीवंत किया गया है। श्रद्धालुओं ने यहां मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ देशभक्ति के अदम्य जोश को भी महसूस किया।पूरे परिसर में श्रद्धालुओं को शक्ति और देशप्रेम की ऊर्जा का अनुभव हो रहा है।

समिति का कहना है कि पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के लिए योगदान का भी अवसर है। पंडाल में दर्शाई गई कलाकृतियां लोगों को यह संदेश देती हैं कि आस्था और देशप्रेम मिलकर जीवन को और भी सार्थक बना देते हैं।समिति के संचालन में उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, सचिव संतोष जायसवाल, कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता व अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

इसके अलावा विष्णु केशरी, बब्लू गुप्ता, कृष्णा कुमार, अमित सिंह, पप्पू वर्मा, नारायण जी, ट्विंकल वर्मा, आशीष जायसवाल, गुरु प्रसाद, शिवम गुप्ता, आशीष केशरी, विवेक गुप्ता, ओमकार कुमार, अजय, चंदन और ज्ञानशू सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।पंडाल का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पंडाल में दर्शाई गई वीरता व शौर्य की झलकियों को देखकर अभिभूत हो गए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने इस अद्भुत संगम का आनंद उठाया।डुमरांव का शहीद गेट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल इस बार लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

आस्था और देशभक्ति का यह अनोखा संगम श्रद्धालुओं को न केवल मां दुर्गा के दर्शन कराता है बल्कि राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करता है। इस अनूठी थीम ने डुमरांववासियों के हृदय में गर्व और भक्ति दोनों को एक साथ जागृत किया है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top