BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सालेपुर-राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट व निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का किया स्थलीय निरीक्षण

-राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा...

-राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रस्तावित सालेपुर-राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट एवं निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इस क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों तथा दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं, मीडिया गैलरी के साथ ही हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करने के पश्चात् राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राजगीर में चल रहे विकास कार्यों, राजगीर को सम्पर्कता प्रदान करने वाले वैकल्पिक पथों के निर्माण तथा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां चल रहे विकास कार्यों एवं राजगीर को वैकल्पिक सम्पर्कता प्रदान करने वाले पथों के निर्माण कार्य में तेजी लायें ताकि यथाशीघ्र कार्य पूर्ण हो सके। इससे पूर्व पटना से राजगीर जाने के क्रम में मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला अन्तर्गत प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोर लेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का सालेपुर मोड़ एवं बेलऊआ में स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रस्तावित पथ के एलायनमेंट में पड़ने वाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ बनाया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस पथ का कार्यारंभ जल्द शुरू करायें। इसके बन जाने से पटना से राजगीर जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी, समय की भी बचत होगी।

साथ ही मुख्यमंत्री ने हसनपुर में निर्माणाधीन डाइवर्सन का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,

मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, नालंदा के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top