BREAKING NEWS
घर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
No menu items available
BREAKING
घर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

घर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
3 days ago
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारी
4 days ago
डुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएं
5 days ago
NMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्मान
1 week ago
नाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ
1 week ago
Advertisement

सासाराम की रजिया कामील अंसारी बनीं दूसरी बार महिला आयोग की सदस्य

महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा में निभा रही अहम भूमिका सासाराम (रोहतास)। जिले के लिए गौरव की बात है कि सासाराम...

महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा में निभा रही अहम भूमिका

सासाराम (रोहतास)। जिले के लिए गौरव की बात है कि सासाराम की समाजसेविका रजिया कामील अंसारी, जदयू नेता पति बदरे कामील अंसारी को दूसरी बार बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोनीत किया गया है। इससे पूर्व भी वे वर्ष 2020 में आयोग की सदस्य रही थीं और अपने कार्यकाल के दौरान महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया था। पुनः चयन के बाद पूरे रोहतास जिले सहित सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण की पहचान बनीं रजिया

रजिया कामील अंसारी वर्षों से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। उन्होंने नारी उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया है। उनके प्रयासों से कई पीड़ित महिलाओं को न्याय और पुनर्वास मिला है। वे अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

दोबारा चयन पर जताया आभार

दूसरी बार सदस्य मनोनीत किए जाने पर रजिया कामील अंसारी ने सरकार और महिला आयोग की अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि यह न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे सासाराम और रोहतास जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा पीड़ित महिलाओं की आवाज़ बनती रही हूं, और आगे भी पूरे समर्पण और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी। समाज में महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर काम करती रहूंगी।”

समाज के विभिन्न वर्गों ने दी बधाई

रजिया कामील के दोबारा सदस्य बनने पर रोहतास जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और महिलाओं ने हर्ष जताया है। विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन महिला आयोग में समाज की वास्तविक प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। स्थानीय महिलाओं ने उन्हें ‘आवाजहीन महिलाओं की आवाज’ बताया।

प्रेरणा स्रोत हैं रजिया कामील

रजिया कामील अंसारी का जीवन सामाजिक संघर्ष, सेवाभाव और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उनकी कार्यशैली, संवेदनशीलता और निष्पक्षता ने उन्हें महिला आयोग के लिए उपयुक्त चेहरा बनाया है। उनके प्रयासों से न सिर्फ महिलाएं जागरूक हुईं, बल्कि कई लड़कियों को पढ़ाई और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी मिली।

रजिया कामील अंसारी का दोबारा महिला आयोग की सदस्य बनना न केवल सासाराम, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और समर्पण से निश्चित रूप से महिला आयोग को मजबूती मिलेगी और राज्य की महिलाओं के हक और अधिकारों की रक्षा को नई दिशा मिलेगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top