BREAKING NEWS
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
No menu items available
BREAKING
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 day ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
4 weeks ago
Advertisement

डुमरांव नगर परिषद की बैठक में जल संकट, स्ट्रीट लाइट और टैक्स संबंधी मुद्दों पर व्यापक चर्चा

डुमरांव। शनिवार को डुमरांव नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद सुनीता गुप्ता की अध्यक्षता में साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित...

डुमरांव। शनिवार को डुमरांव नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद सुनीता गुप्ता की अध्यक्षता में साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर के सभी 35 वार्डों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) मनीष कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जल संकट, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, होल्डिंग टैक्स, सड़क की गुणवत्ता और नाला अतिक्रमण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में कदम

गर्मी के मद्देनज़र जल संकट की गंभीर समस्या को देखते हुए ईओ मनीष कुमार ने घोषणा की कि नगर के प्रत्येक वार्ड में पांच चापाकल तथा दो सबमर्सिबल मोटर लगाए जाएंगे। यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की किल्लत न हो। वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षों से जल संकट का मुद्दा उठाया था, जिस पर गंभीरता से विचार किया गया।

सभी 35 वार्डों में लगेंगी स्ट्रीट लाइट

वार्ड पार्षद श्याम शर्मा ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाया, जिस पर मुख्य पार्षद ने जानकारी दी कि सभी 35 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव पहले ही पारित हो चुका है। इस संबंध में 23 मई 2025 को नगर विकास विभाग को पत्र भेजा गया है। स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य टेंडर प्रक्रिया से होगा और चयनित एजेंसी को इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी।

विस्तारित क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स और सड़क निर्माण पर चर्चा

विस्तारित क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स को लेकर उठी आवाजों पर उपसभापति विकास ठाकुर ने जानकारी दी कि नगर विकास विभाग द्वारा जारी पत्रांक 1004, दिनांक 03 मार्च 2021 के तहत डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में भोजपुर कदीम, मुहम्मदपुर, हकीमपुर समेत 12 गांवों को शामिल किया गया है। हालांकि बोर्ड की पिछली बैठक में इन क्षेत्रों की सड़कों के वर्गीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, और इसका पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी नहीं हो पाया है।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर होगी सख्त निगरानी

सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कई पार्षदों ने सवाल उठाए। इस पर मुख्य पार्षद ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक जांच टीम गठित की जाएगी और जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां के संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) और मेठ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उन्हें अगले तीन वर्षों तक सड़क की मरम्मत करनी होगी, अन्यथा नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विकास से जुड़े अन्य प्रस्ताव और सुझाव

वार्ड 33 के पार्षद ने सेंट्रल नाले से अतिक्रमण हटाने और चौड़ीकरण की मांग की, वहीं वार्ड 11 के पार्षद ने काली मंदिर के पास हाईमास्क लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा। पार्षद अमर पासवान ने नया थाना से पुराना नगर परिषद तक नाली निर्माण की आवश्यकता बताई।

विधायक और सांसद प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

बैठक में स्थानीय विधायक अजीत कुशवाहा एवं बक्सर सांसद के प्रतिनिधि मुत्रा खान भी उपस्थित रहे। विधायक ने सभी योजनाओं को जनहित में पारदर्शी तरीके से लागू करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी समृद्धि योजना के तहत नया थाना से रेलवे क्रॉसिंग तक नाले के निर्माण की जानकारी भी साझा की।

तालाबों के सौंदर्यीकरण व मानसून तैयारी पर भी चर्चा

‘जल-जीवन-हरियाली’ योजना के अंतर्गत तालाबों के सौंदर्यीकरण और सरकारी भूमि पर पौधरोपण की दिशा में सहमति बनी। इसके अलावा मानसून पूर्व जल-जमाव की समस्या पर भी विचार किया गया और सभी पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित तालाबों की सूची कार्यालय को देने का आग्रह किया गया।

संपत्ति कर की वसूली में राहत

गृहस्वामियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब संपत्ति कर की वसूली वित्तीय वर्ष 2023-24 से की जाएगी। इस निर्णय को विभागीय अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 30 पार्षद उपस्थित थे और अनेक जनहित से जुड़ी समस्याओं पर सार्थक चर्चा के साथ ठोस निर्णय लिए गए।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top