BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
49 minutes ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

नालंदा : ट्रक से 600 बोरा चीनी गायब करने वाले सभी को पुलिस ने दबोचा, 55 बोरे बरामद

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय : ट्रक से भरी चीनी की बोरियां गायब कर खाली ट्रक को लावारिस स्थिति में खड़ी कर फरार...


बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय : ट्रक से भरी चीनी की बोरियां गायब कर खाली ट्रक को लावारिस स्थिति में खड़ी कर फरार होने वाले सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में आए हैं। मामले का उद्वेदन करते हुए नालंदा पुलिस ने फिलहाल 55 बोरी चीनी के साथ तीन आरोपी की गिरफ्तारी पुरी की है। दरअसल पिछले दिनों गोपालगंज से बिहार शरीफ के लिए एक ट्रक से भरी 600 चीनी की बोरियां चली थी।

बिहार शरीफ के एक थोक चीनी व्यापारी शहर के बिजली खंदक निवासी सत्येंद्र कुमार ने व्यापार के उद्देश्य से चीनी मंगवाई थी। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर एसडीपीओ नुरुल हक ने बताया कि इस संबंध में संबंधित व्यापारी द्वारा दीपनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। चीनी गायब करने के बाद खाली ट्रक को दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू भागना के समीप छोड़कर बदमाश फरार हो गए थे।

एसडीपीओ ने बताया कि कांड दर्ज होने के तत्काल बाद इंस्पेक्टर सह दीपनगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम द्वारा इस मामले में पटना जिले से तीन लोगों की गिरफ्तारी की। उनकी निशानदेही पर 55 बोरा चीनी बरामद किया। गायब किए गए चीनी की अनुमानित लागत 12 लख रुपए से अधिक की बताई जाती है। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आया कि 25 अप्रैल को ड्राइवर ने फतुहा में होने की सूचना दी थी, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

अगले दिन GPS के आधार पर ट्रक खाली अवस्था में मामू भगीना मोड़, बिहारशरीफ में पाया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य पहलुओं से यह स्पष्ट हुआ कि घटना में ट्रक ड्राइवर की संलिप्तता है। इसके बाद जिला आसूचना इकाई और दीपनगर थाना की संयुक्त टीम ने 3 मई की रात से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पटना जिले के विभिन्न स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

  1. सत्यप्रकाश राय (उम्र 32 वर्ष), पिता- राम विलोप राय, ग्राम- दुल्ली घाट, थाना- खाजेकला
  2. प्रदीप कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता- शिव बालक चौधरी, ग्राम- जल्ला रोड, थाना- आलमगंज
  3. राकेश कुमार (उम्र 37 वर्ष), पिता- विश्वनाथ प्रसाद, साकिन- चैलीटॉड, गुलजारबाग, थाना- आलमगंज

पूछताछ में खुलासा हुआ कि राकेश कुमार पटना के गल्ला व्यवसायी गोलू कुमार का भाई है और उसी ने ड्राइवर के साथ मिलकर पूरा षड्यंत्र रचा। ट्रक को फतुहा पहुंचाकर उसमें लदी चीनी को दूसरी गाड़ियों में उतारकर विभिन्न स्थानों पर भेजा गया। बरामदगी के दौरान फिलहाल 55 बोरा चीनी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और शेष चीनी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार दीपनगर थाने की पुलिस ने महज एक सप्ताह में इस बड़े व संवेदनशील मामले का सफल उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top