BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

मध्य विद्यालय जगतपुर की शिक्षिका दीप शीखा को “टीचर ऑफ द मंथ” का सम्मान

सुपौल। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मध्य विद्यालय जगतपुर, सुपौल की शिक्षिका दीप शीखा को जनवरी माह...


सुपौल। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मध्य विद्यालय जगतपुर, सुपौल की शिक्षिका दीप शीखा को जनवरी माह के ‘टीचर ऑफ द मंथ’ के रूप में शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके सतत प्रयास, नवाचारी शिक्षण विधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

दीप शीखा को यह गौरव प्राप्त होने पर सुपौल जिले की वे प्रथम शिक्षिका बन गई हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित प्रशस्ति-पत्र से नवाजा गया है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस सम्मान को केवल अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए, इसे विद्यार्थियों की जिज्ञासा, अभिभावकों के अटूट विश्वास और अपने सहकर्मी शिक्षकों के सतत सहयोग की सामूहिक अभिव्यक्ति कहा।

उन्होंने कहा, “एक शिक्षक का कार्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसका लक्ष्य भविष्य की पीढ़ियों को संवारना होता है। यह यात्रा अभी शेष है।” दीप शीखा का शिक्षण कार्य के प्रति समर्पण और नवाचार की सोच ने उन्हें छात्रों के बीच न केवल प्रिय बनाया है, बल्कि शिक्षण जगत में एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित कर दिया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकगणों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दीप शीखा का यह सम्मान संपूर्ण विद्यालय के लिए प्रेरणा है। उनके मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ है।

दीप शीखा की यह उपलब्धि उन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बीच भी शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का संकल्प लिए हुए हैं। शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा उनके कार्य की इस प्रकार की सराहना से न केवल उनका मनोबल बढ़ा है, बल्कि जिले भर के शिक्षकों को भी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहन मिला है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top