BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पाण्डेयपट्टी में इम्युनाईजेशन कॉर्नर का हुआ उद्घाटन, 14 नवजात शिशु व 3 गर्भवती माताओं को टीकाकरण

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पाण्डेयपट्टी में इम्युनाईजेशन कॉर्नर का उद्घाटन द्वीप प्रज्जवलित...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पाण्डेयपट्टी में इम्युनाईजेशन कॉर्नर का उद्घाटन द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा टीकाकरण सत्र में 14 नवजात शिशु एवं 03 गर्भवती माताओं को टीकाकरण से आच्छादित किया गया।

बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं एवं 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए पूर्व से जिले के लगभग 1900 ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र का प्रत्येक माह आयोजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 47600 बच्चों को पूर्ण टीकाकरण से अच्छादित करने का लक्ष्य है। परंतु कुछ बच्चे अभी भी पूर्ण टीकाकरण से वंचित रह जाते है।

इस लक्ष्य के शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए चरणबद्ध तरीके से राज्य के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को टीकाकरण करने का सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है। बक्सर जिले में प्रथम चरण में सभी प्रखण्डों के दो-दो (22) चिन्हित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर टीकाकरण की शुरूआत 15 सितम्बर 2024 से किया गया है।

आज 03.01.2025 को द्वितीय चरण का उद्घाटन माननीय मंत्री, स्वास्थ्य विभाग बिहार के द्वारा सारण जिलान्तर्गत सोनपुर प्रखण्ड के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर शाहपुर से किया जा रहा है।

बक्सर जिले में द्वितीय चरण के लिए सभी प्रखण्डों (चौगाई एवं केसठ को छोड़कर) के 19 चिन्हित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है। सोमवार, मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को सभी गर्भवती महिलाओं एवं 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को टीकाकरण किया जायेगा। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, पाण्डेयपट्टी में पदस्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, श्वेता सिंह एवं ए0एन0एम0 किरण कुमारी पदस्थापित है। यह संस्थान प्रत्येक कार्यदिवस को संचालित है। यहाँ पर स्वास्थ्य उपलब्ध सुविधाए:-

OPD- ओपीडी सेवा सुबह 09ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक।
निःशुल्क जाँच- 14 प्रकार के एवं निःशुल्क औषधि 151 प्रकार की उपलब्धता है।

  1. NCD कार्यक्रम अन्तर्गत बी0पी0, सुगर, कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग सुविधा की उपलब्धा।
  2. प्रसव पूर्व जाँच एवं प्रसवोंपरांत देखभाल।
  3. नवजात शिशु एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सोमवार, मंगलवार एवं गुरूवार।
  4. परिवार नियोजन सेवा सघन की उपलब्धता प्न्ब्क् अंतरा गर्भनिरोध सुई, छाया माला एन, निरोध की उपलब्धता।
  5. परामर्श एवं देखभाल सेवा।
  6. योग एवं वेलनेस सेवा।

कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, बक्सर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर प्रखण्ड बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड बक्सर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एण्ड मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, एस0एम0सी0- युनिसेफ, वी0सी0सी0एम0-यु0एन0डी0पी0, प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक, सी0एच0ओ0, आशा कार्यकता एवं लाभार्थी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top