BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

सभी के प्रयास और सहयोग से ही टीबी मुक्त होगा बक्सर जिला : बीडीओ

केसठ प्रखंड में सामूहिक रूप से टीबी के 26 मरीजों को लिया गया गोद- टीबी के इलाजरत मरीजों के बीच...

केसठ प्रखंड में सामूहिक रूप से टीबी के 26 मरीजों को लिया गया गोद- टीबी के इलाजरत मरीजों के बीच बांटी गई पोषण की पोटली

बक्सर, 23 अक्टूबर| प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को जिले के केसठ प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के इलाजरत 26 मरीजों को गोद लिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में निक्षय मित्रों ने टीबी मरीजों के बीच पोषण की पोटली का वितरण किया।

कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टीबी मरीजों को इलाज के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व पौष्टिक भोजन के महत्व को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक रूप से काम करना होगा। सभी के प्रयास और सहयोग ये केसठ प्रखंड समेत पूरे बक्सर जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सकेगा।

इसके साथ-साथ प्रखंड के ऐसे क्षेत्र जहां पर टीबी के मरीजों के मिलने की संभावना रहती है, वहां पर फोकस कर लक्षण वाले मरीजों को चिह़्नित करें। ताकि कोई भी टीबी रोग पीडि़त उपचार से वंचित न रहे। प्रखंड में टीबी को खत्म करने के लिए सभी एकजुट होकर साथ आएंगे। जब सभी का सहयोग मिलेगा, तभी हमारा ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का नारा सफल होगा।

छह माह तक मरीजों को दी जाएगी पोषण की पोटली

इस क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि गोद लिए गए टीबी के इलाजरत मरीजों के बीच अगले छह महीनों तक इन मरीजों को पोषण की पोटली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। ताकि उनके सेहत में तेजी से सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। जिसके कारण बीमारी से उबरने में उन्हें सामान्य मरीजों की तुलना में काफी समय लगता है।

ऐसे में दवाओं के साथ साथ संतुलित और पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। ताकि मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। जिसे देखते हुए सरकार और विभाग ने निक्षय मित्र योजना की शुरुआत की है। ताकि कमजोर वर्ग के मरीजों को पोषण से संबंधित सहयोग देकर, ठीक होने में उनकी मदद की जा सके।

साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी, बलगम और बुखार जैसे लक्षण दिखते है। तो उसे तुरंत टीबी की जांच करानी चाहिए। इस दौरान एसटीएलएस पंकज जायसवाल, एसटीएस कुमार वरूण मौर्य के अलावा स्वास्थ्य कर्मी रोहित कुमार, अमर, विक्की, पप्पू आदि मौजूद रहे।

इन लोगों ने टीबी मरीजों को लिया गोद

केसठ उप मुखिया अमरेंद्र कुमार, कतिकनार सीएचओ प्रियंका कुमारी, बीडीसी असलम हुसैन व मनरेगा जेई वीर बहादुर सिंह ने दो-दो टीबी मरीजों को गोद लिया। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा, एमओआईसी डॉ. विनय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार पांडेय, रामपुर मुखिया अनामिका पांडेय,

कतिकनार मुखिया छठु राम, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, हेल्थ एजुकेटर अयोध्या प्रसाद, बीएमएनई विनोद कुमार, एएनएम शांति कुमारी, एएनएम रंजु कुमारी, एटी आनंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य लाल बाबु, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, कृषि समन्वयक हरीष चंद्र पासवान, रामपुर बीडीसी मंजू कुमारी, केसठ पंचायत सचिव अभय कुमार व कतिकनार पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने एक-एक टीबी मरीजों को गोद लिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top