BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्यूब रूट्स फाउंडेशन ने 150 टीबी मरीजों के बीच किया पौष्टीक पोषाहार का वितरण

गाँधी जयंती को यादगार बनाते हुए केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम के देखरेख में हुआ पोषण पोटली का वितरण  यक्ष्मा...

गाँधी जयंती को यादगार बनाते हुए केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम के देखरेख में हुआ पोषण पोटली का वितरण 

यक्ष्मा रोगियों के लिए मददगार बनने का धर्मा राव ने किया आह्वान 

2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित

मोतिहारी। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती दो अक्टूबर एवं जिला स्थापना दिवस को यादगार बनाते हुए केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम के देखरेख में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्यूब रूट्स फाउंडेशन के अधिकारियों के सहयोग से 150 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए पौष्टीक पोषाहार के कीट का वितरण किया गया।

मौके पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के सेन्ट्रल कोऑर्डिनेटर धर्मा राव ने बताया की भारत में 1 लाख 71 हजार से अधिक निक्षय मित्र 20 लाख से अधिक टीबी रोगियों के लिए मददगार बने है। उन्होंने कहा की टीबी मरीजों की सहायता में “प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना का अच्छा योगदान मिल रहा है। लोग निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद कर रहें हैं।

टीबी मरीजों के समक्ष उपचार के दौरान होने वाले खर्च के अलावा पौष्टिक आहार की भी आवश्यकता आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तिओं को होती है। ऐसे में उनके समक्ष उपचार और जीवन यापन एक चुनौती बन जाती है।

2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित

क्यूब रूट्स फाउंडेशन के रिजनल हेड संजय राय ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इस कठिन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार के साथ समाज की भागीदारी आवश्यक है। जन-जन को इस अभियान से जोड़ने के लिए सन 2022 में “निक्षय मित्र योजना” की शुरुआत की गईं है। जिसके तहत निक्ष्य मित्र बनकर हमलोगो ने मरीजों को गोद लिया है।

डॉ सुनील कुमार नें कहा की ‘निक्षय मित्र योजना’ के तहत कोई भी व्यक्ति, समूह या संस्थायें मरीजों को पोषण, उपचार व आजीविका में मददगार बनकर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं। यह पूर्णतः स्वेच्छिक योजना है, जिसके तहत व्यक्ति या संस्था द्वारा एक मरीज के लिए प्रतिमाह 500 रुपये का योगदान देना होता है।

इस राशि से विभाग द्वारा मरीजों के उपचार के दौरान अस्पताल अथवा घर पहुंचा कर पोषण आहार की टोकरियाँ प्रदान की जाती है। कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था कम से कम 6 माह तथा अधिकतम 3 साल के लिए एक अथवा एक से अधिक मरीजों को सहयोग प्रदान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें स्वास्थ विभाग से पंजीयन कराना होता है, ऑनलाइन पंजीयन की भी व्यवस्था है।

रोगियों को दवाओं के साथ नि:शुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की जा रही है

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव नें बताया की राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन योजना के तहत जिले के सभी रोगियों को टीबी रोधी दवाओं के अलावा नि:शुल्क उपचार की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा की जन सरोकार से जुड़े लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले, आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति, कारोबारी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं अर्द्ध सरकारी संस्थाएं ‘निक्षय मित्र’ बनने के लिए आगे आएं।

मौके पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के सेन्ट्रल कोऑर्डिनेटर धर्मा राव, राज्य स्वास्थ्य समिति के स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर विकास कुमार, डब्लूएचओ के राज्य प्रतिनिधि डॉ गौरव, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संजीव, नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, क्यूब रूट्स फाउंडेशन के रिजनल हेड संजय राय, स्नेही अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार, वर्ल्ड विजन प्रतिनिधि जीतेन्द्र कुमार, सिफार प्रतिनिधि सिद्धांत कुमार व अन्य लोग मौके पर मौजूद थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top