BREAKING NEWS
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
2 days ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
5 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
2 weeks ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
Advertisement

सदर अस्पताल मोतिहारी से निकली एम्बुलेंस की गूंज, दिल के छेद के मरीजों के इलाज का हुआ शंखनाद

70 बाल ह्रदय रोगियों को स्क्रिनिंग हेतु एम्बुलेंस से पटना भेजा गया पूरे बिहार में सबसे ज्यादा बाल ह्रदय रोगियों...

70 बाल ह्रदय रोगियों को स्क्रिनिंग हेतु एम्बुलेंस से पटना भेजा गया

पूरे बिहार में सबसे ज्यादा बाल ह्रदय रोगियों को स्क्रिनिंग हेतु एम्बुलेंस से भेजा गया

जिलास्तर पर बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी होंगे सम्मानित : डॉ श्रवण पासवान

मोतिहारी। सदर अस्पताल मोतिहारी से 03 बजे सुबह के समय में 10 एम्बुलेंस की गूंज दिल के छेद के मरीजों का शंखनाद कर रहीं थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत सदर अस्पताल परिसर से डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, आरबीएस के डीसी डॉ शशि ने हरी झंडी दिखाते हुए जिले के 70 बाल ह्रदय रोगियों को स्क्रिनिंग हेतु एम्बुलेंस द्वारा बजते हुए सायरन की आवाज के साथ पटना भेजा। इसके लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं आरबीएसके समन्वयक 02 माह पूर्व से ही जोर शोर से तैयारी की जा रहीं थीं, जिसका परिणाम हुआ की पूरे बिहार में सबसे ज्यादा पूर्वी चम्पारण जिले के 70 बाल ह्रदय रोग के मरीजों की मेडिकल कैंप में हिस्सेदारी हुईं।

इस सम्बन्ध में जिले के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया की ह्रदय रोग से पीड़ित जिले के विभिन्न प्रखंडो के 70 बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ 14 एवं 15 सितंबर को आईजीआईसी, पटना में लगने वाले मेडिकल कैंप में भेजा गया, जहाँ श्री सत्य साई अस्पताल,अहमदाबाद के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ की टीम द्वारा बिहार के सभी जिलों से आए दिल के मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दी गईं।

जिलास्तर पर बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी होंगे सम्मानित

डॉ पासवान ने बताया की गंभीर बाल ह्रदय के रोगियों को मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना अन्तर्गत शल्य चिकित्सा हेतु श्री सत्य साई अस्पताल अहमदाबाद भेजा जाएगा। उन्होंने बताया की अभी तक के इतिहास मे बाल हृदय योजना शिविर में जाने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। पूर्वी चम्पारण बाल ह्रदय योजना शिविर में सबसे अधिक मरीज भेजने वाला बिहार का जिला बन चुका है।

इसके लिए उन्होंने जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं समन्वयक डॉ शशि मिश्रा व सभी आरबीएसके टीम को बधाई दी, उन्होंने कहा बाल ह्रदय मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सक फरमासिस्ट व सहयोगियों को “कर्मवीर” का दर्जा देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर जिलास्तर पर सम्मानित किया जाएगा। शिविर में जाने वाले मरीजों की सुविधा के लिए डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने मरीजों को उसके निवास स्थान से एंबुलेस द्वारा सदर अस्पताल बुलवाने एवं ठहरने के इंतजाम किए थे।

जिले से 190 दिल के छेद के मरीज किए गए थें चिन्हित

आरबीएसके की डीसी डॉ शशि मिश्रा ने बताया कि जिले से 190 दिल के छेद के मरीज चिन्हित किए गए हैं, लेकिन बाल हृदय योजना शिविर की अवधि केवल दो दिन होने के कारण स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा केवल 70 चयनित मरीजों को ही भेजने की अनुमति मिल पाई थी, आगे बाकी मरीजों को भी भेजा जाएगा। मौके पर डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, आरबीएसके जिला समन्वयक डॉ शशि मिश्रा, नौशाद अहमद, उपेंद्र राय, जौवाद हुसैन, आनंद कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top