BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

डीएम ने किया नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक, दिया निर्देश

बक्सर। अंशुल अग्रवाल, जिला पधाधिकारी बक्सर-सह-अध्यक्ष जिला गंगा समिति, बक्सर के द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत जिला गंगा समिति की...

बक्सर। अंशुल अग्रवाल, जिला पधाधिकारी बक्सर-सह-अध्यक्ष जिला गंगा समिति, बक्सर के द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय कार्यालय कक्ष में की गई।

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर, डुमरांव एवं नगर पंचायत इटाढ़ी, ब्रह्मपुर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में लैंडफिल साइट पर कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला पदाधिकारी के द्वारा निरंतर अनुश्रवण के पश्चात उक्त 04 नगर निकायों में लैंडफिल साइट का चयन कर कूड़ा निस्तारण प्रारंभ किया गया है। इसी संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत चौसा को निर्देश दिया गया कि अंचलाधिकारी, चौसा से समन्वय स्थापित करते हुए कूड़ा निस्तारण हेतु लैंडफिल साइट का चयन करना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर द्वारा बताया गया कि शहर में रात्रि में साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है एवं जगह-जगह पर कूड़ा पॉइंट्स को हटाकर चिन्हित लैंडफिल साइट पर कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यपालक पदाधिकारी को रात्रि में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि किला मैदान में लीगेसी वेस्ट वाले स्थल को बायोरेमेडियेशन के पश्चात समतल करते हुए पेवर ब्लॉक लगाना सुनिश्चित करें, ताकि धार्मिक अनुष्ठानों, कार्यक्रमों के दौरान बसों, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जा सके।

कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि विभाग द्वारा प्राधिकृत एजेंसी के माध्यम से सभी नालों में जाली लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि गंगा नदी में कूड़ा प्रवाहित नहीं हो सके एवं NGT के निर्देशों का अनुपालन किया जा सके। साथ ही इसका अनुश्रवण अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला परियोजना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यालयों से संपर्क स्थापित करते हुए पौधारोपण का कार्य कराया गया है। इस संबंध में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पौधारोपण हेतु विभाग से प्राप्त लक्ष्य के आलोक में कार्य योजना समर्पित करेंगे।

परियोजना निदेशक, बुडको को नगर विकास विभाग एवं जिला परियोजना पदाधिकारी को एन०एम०सी०जी० से समन्वय स्थापित कर पूर्व में भेजे गए घाटों की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर कराने हेतु निर्देशित किया गया।

परियोजना निदेशक, बुडको को निदेश दिया गया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवेज नेटवर्क की स्वीकृति हेतु नगर विकास विभाग से समन्वय स्थापित करें।

जिला पदाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति को निर्देशित किया गया कि कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर से समन्वय स्थापित करते हुए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता, डुमरांव को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया।

बैठक में नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डूमराव/चौसा/ब्रह्मपुर/इटाढी, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति, परियोजना निदेशक बुडको के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top