BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
6 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति निभाए फाइलेरिया उनमूलन के प्रति अपनी जिम्मेवारी : डीएम

फाइलेरिया मरीजों को निराशा भरे जीवन से बाहर निकलने की अपील  करीब 240 फाइलेरिया मरीजों को बांटे गए एमएमडीपी किट ...

फाइलेरिया मरीजों को निराशा भरे जीवन से बाहर निकलने की अपील 

करीब 240 फाइलेरिया मरीजों को बांटे गए एमएमडीपी किट 

समस्तीपुर। फाइलेरिया संक्रमण से बचाव के लिए मरीजों को शर्म, संकोच से बाहर निकलना होगा। फाइलेरिया मरीज के साथ प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को फाइलेरिया के जागरूकता के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। ये बातें गुरुवार को जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने टाउन हॉल में आयोजित एमएमडीपी किट वितरण के दौरान कही।

स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ, लेप्रा और अन्य सहयोगी संस्थाओं की ओर से आयोजित इस समारोह के दौरान जिलाधिकारी फाइलेरिया मरीजों की भावनाओं के साथ जुड़ते दिखे। मरीजों से कहा कि अगर आप फाइलेरिया के बारे में कुछ जानकारी रखते हैं तो इसे लोगों के बीच जाकर बताएं। जो व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित नहीं है वह संज्ञान लें, जागरूकता फैलाएं।

कुछ लोग खुल कर नहीं बोल पा रहे हैं वे आगे आएं और अपनी समस्या और फाइलेरिया के बारे में लोगों को बताएं। साल में एक बार होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान का हिस्सा जरूर बनें।  आठ किलो से ज्यादा का पैर लेकर चलने से अच्छा है कि साल में एक बार आठ गोलियों का सेवन कर लें। 

जिलाधिकारी ने फाइलेरिया पर जागरूकता फैलाने वाले संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग से कहा कि वे बीमारी और उनसे बचाव के तरीकों को समझाने के दौरान उनसे स्थानीय भाषा का ही प्रयोग करें, ताकि उन्हें समझने में आसानी हो। 

डब्ल्यूएचओ में राज्य के एनटीडी समन्वयक डॉ राजेश पांडेय ने फाइलेरिया मरीजों को संबोधन में सही संदेश लोगों तक पहुंचे इसके लिए हर एक व्यक्ति को आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ आदमी को भी वर्ष में एक बार इसलिए दवा खिलाई जाती है, ताकि फाइलेरिया के संक्रमण को रोका जा सके। डॉ राजेश ने कहा की पीएचसी स्तर पे ही एमएमडीपी क्लिनिक खोलने की योजना है। ताकि फाइलेरिया पीड़ितों का प्रबंधन स्थानीय स्तर पर हो जाए।

240 फाइलेरिया मरीजों में हुआ एमएमडीपी किट वितरण

कार्यक्रम के दौरान करीब 240 फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। वहीं लेप्रा के कार्यक्रम प्रबंधक अमर सिंह ने अवधेश नाम के फाइलेरिया मरीज को रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता रोकथाम किट के द्वारा सब के सामने प्रबंधन की तकनीक सिखाई।

इस दौरान अमर सिंह ने कहा कि हाइजीन, त्वचा की देखभाल, नियमित व्यायाम और स्पेशल फुटवेयर के इस्तेमाल से फाइलेरिया रोग को बढ़ने से रोक सकने के अलावा, फाइलेरिया के कारण होने वाले एक्यूट अटैक एवं हो रही तकलीफ को सामान्य कर सकते हैं। जिससे उनकी दिनचर्या में आसानी होगी। 

एमडीए अभियान का विभिन्न टीमों ने लिया जायजा

जिले में चल रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान एवं कालाजार कार्यक्रम का जायजा लेने राज्य एवं केंद्र से आई विभिन्न टीमों ने उजियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांद चौर रहीम टोला, उजियारपुर में चल रहे एमडीए अभियान का जायजा लिया। इसके साथ ही कालाजार से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों से मिल दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। पूसा में फाइलेरिया पुनर्वास केंद्र से आए फाइलेरिया मरीज से मिल उसका हाल लिया। 

सोशल मीडिया से फाइलेरिया के बारे में लोगों को बताएं

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं से कहा कि वे फाइलेरिया के बारे में मनोरंजक रूप से जागरूकता भरी बातें बनाकर छोटे छोटे रील या संदेश बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी डाल सकते है। इससे लोगों में जानकारी का प्रसार होगा।

उन्होंने कहा कि फाइलेरिया रोगियों को सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा होता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान डब्ल्यूएचओ की जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजु ने मंच का संचालन किया वहीं जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन हुआ। 

मौके पर एडीएम डॉ अजय कुमार तिवारी, सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी, डॉ कमलाकर, डब्ल्यूएचओ के डॉ राजेश पांडेय, डॉ माधुरी देवराजु, डॉ राहुल, ओएसडी मोहम्मद आलम, बीएमजीएफ के डॉ अमोल, पीसीआई के रणधीर कुमार, पीरामल के आदित्य कुमार, भीबीडीसी संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top