BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया : परिवार नियोजन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

मिशन परिवार विकास अभियान की सफलता को लेकर गंभीर हों स्वास्थ्य कर्मी  परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता फैलानी  जरूरी: डीसीएम...

मिशन परिवार विकास अभियान की सफलता को लेकर गंभीर हों स्वास्थ्य कर्मी 

परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता फैलानी  जरूरी: डीसीएम राजेश कुमार 

बेतिया। जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीसीएम, आरएमएनसीएचए कॉउंसलर, सीएचओ, आशा फैसिलिटेटर आदि को परिवार नियोजन पर विस्तृत जानकारी दी गयी तथा सभी सूचनाओं को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

परिवार नियोजन के लक्ष्य निर्धारित करते हुए जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया। डीसीएम राजेश कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन के स्थायी साधनों की पहुंच समुदाय तक हो, इस बात का ख्याल रखना बहुत जरुरी है। परिवार को छोटा रखने के लिए महिलाओं का बंध्याकरण एवं पुरुषों की नसबंदी के लिए आशा घर घर जाकर जागरूक करें। पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि राकेश कुमार एवं प्रताप कोश्यारी ने एचएमआईएस के परिवार नियोजन के आंकड़ों पर चर्चा की।

मिशन परिवार विकास अभियान की सफलता को लेकर गंभीर हों स्वास्थ्य कर्मी

एसीएमओ डॉ चंद्रा ने मिशन परिवार विकास अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को एलर्ट मोड में रहने व पूर्ण जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले में 02 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मिशन परिवार विकास एवं 02 सितम्बर से 14 सितम्बर 2024 तक दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जन समुदाय में जागरूकता करना, परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी पहुंचाना तथा योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान करना आवश्यक है तभी जिले की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है। दम्पतियों से सम्पर्क करने में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी पूरे जोर शोर से लग जाएं।

सास-बहु सम्मेलन आयोजित करें और गर्भ निरोधक दवाओं के उपयोग की जानकारी दें। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा, जिला आशा समन्वयक राजेश कुमार, डॉ अरशद मुन्ना, डीपीसी अमित कुमार, पीएसआई के जिला प्रतिनिधि राकेश कुमार, प्रताप कोश्यारी, जिले के सभी बीसीएम, आरएमएनसीएचए काउंसलर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top