BREAKING NEWS
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
No menu items available
BREAKING
फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविरबक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

फाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
1 week ago
कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
1 week ago
सीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
1 week ago
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 weeks ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
3 weeks ago
Advertisement

विश्व मच्छर दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में नर्सिंग छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

वेक्टर रोगों से बचाव जरुरी: डीएस डॉ अवधेश कुमार  बरसात के मौसम में मच्छरों का बढ़ जाता है प्रकोप, मच्छड़दानी...

वेक्टर रोगों से बचाव जरुरी: डीएस डॉ अवधेश कुमार 

बरसात के मौसम में मच्छरों का बढ़ जाता है प्रकोप, मच्छड़दानी का प्रयोग जरुरी 

मोतिहारी। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिले के सदर अस्पताल परिसर में नर्सिंग छात्राओं एवं जिला मलेरिया कार्यालय के कर्मियों द्वारा वेक्टर जनित रोगों से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए प्रभात फेरी निकाली गईं। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अवधेश कुमार एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शरत चंद्र शर्मा ने लोगों को मच्छर जनित रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार, फाइलेरिया आदि रोग से बचाव के उपाय बताते हुए सोते समय मछड़दानी का प्रयोग करने की बातें बताई।

मौके पर डॉ अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की विश्व मच्छर दिवस की शुरुआत सबसे पहले 1897 में हुई थी, जब सर रोनाल्ड रॉस ने मच्छरों और मलेरिया संक्रमण के बीच संबंध की खोज की थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मच्छर जनित रोगों के कारणों और इसे कैसे रोका जा सकता है, इसके बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वहीं डॉ शरत चंद्र शर्मा ने कहा की बरसात के समय में मच्छरों के काटने का मामला बढ़ जाता है, इससे कई बीमारियां होती है।

इसी के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से आज विश्व मच्छर दिवस मनाया गया है। उन्होंने बताया कि कालाजार मादा बालू मक्खी के काटने से फैलने वाली बीमारी है। जो गंदे एवं नमी वाले इलाकों तथा कच्चे घरों में अधिक पाया जाता है। इस रोग के कारण बुखार के साथ-साथ, रोगी के जिगर के तिल्ली का बढ़ जाना, रक्त की कमी होना, हाथ पैर में कमजोरी, वजन में कमी,चेहरे का रंग भूरा, काला होना आदि है।

सरकारी अस्पताल में है जाँच व इलाज की सुविधा

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शर्मा ने बताया की वेक्टर रोग होने पर इसकी जाँच व इलाज की सुविधाएं सभी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है। उन्होंने बताया की डेंगू के लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, जी मिचलाना, थकान, उल्टी, मांसपेशियों में तेज दर्द होता है। वहीं मलेरिया एक खास तरह के परजीवी से होता है, जो मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से शरीर में प्रवेश कर जाता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मलेरिया का ज्यादा खतरा होता है। 

मलेरिया के लक्षण में व्यक्ति को ठंड लगना शरीर में दर्द बुखार डायरिया तनाव व थकान खून की कमी चक्कर आना है। मौके पर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ शर्मा, डीएस डॉ अवधेश कुमार, भीडीसीओ धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, प्रेमलता कुमारी, चंद्रभानु सिंह, ऑपरेटर धीरज कुमार, स्टॉफ नर्स मीना लाल व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top