BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : डेंगू पर नियंत्रण के लिए बैठक का हुआ आयोजन 

जल जमा होने वाले क्षेत्रों का निस्तारण करने का दिया गया निर्देश  सीतामढ़ी। बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोग...

जल जमा होने वाले क्षेत्रों का निस्तारण करने का दिया गया निर्देश 

सीतामढ़ी। बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोग डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ने का खतरा लोगों पर ज्यादा होता है। इस पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आज जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों के रहने वाले स्थलों पर अतिरिक्त पानी की स्थिरता की समस्या होने लगती है जिससे मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। अतः लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

बैठक में नगर निगम को निर्देशित किया गया कि जल जमाव वाले क्षेत्र को चिन्हित करते हुए उनका तत्काल निस्तारण किया जाए। साथ ही सभी वार्डों में नियमित नालियों की सफाई और कूड़ो का निस्तारण किया जाए। इसके अलावा विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को इस संबंध में जागरूक करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ डीपीओ आईसीडीएस, जीविका डीपीएम को निर्देशित किया कि आशा, सेविका /सहायिका एवं जीविका दीदियों के माध्यम से टोलों एवं वार्डों में विशेष कर महादलित टोलों में लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करें।

वहीं जिला जन संपर्क अधिकारी को निर्देशित किया गया कि होर्डिंग/ फ्लेक्स और नुक्कड़ नाटक तथा अन्य माध्यमों से डेंगू और चिकनगुनिया पर नियंत्रण के मद्देनजर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं।

सभी नगर निकायों के कार्यपालक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में चिन्हित स्थलों पर लगातार फागिंग करवाएं तथा उक्त बीमारियों के रोकथाम के निमित लोगों को जागरूक करना भी सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राम स्तर पर लोगो को जागरूक करने हेतु पी आर आई मेंबर की भी सहायता ली जाए।

बैठक में उपस्थित जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर आर के यादव ने बताया कि एडिस मच्छर के काटने से डेंगू की बीमारी होती है जो लोगों को समान्यतः दिन में काटता है। उन्होंने डेंगू और चिकनगुनिया रोग से संबंधित लक्षणों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि बरसात के समय में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा है कि इसके लक्षण दिखाई देने पर बीमारी के उपचार हेतु पारासिटामोल सुरक्षित दवा है। उन्हें बताया कि सदर अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड बना हुआ है जबकि सभी अन्य अस्पतालों में दो-दो बेड का  मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड बनाया गया है।

उन्होंने विशेष तौर पर नगर निगम से अनुरोध किया कि जहां जहां पर कबाड़ की दुकानें हैं वहां टायर और ट्यूब में पानी जमा हो जाता है। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध उनके द्वारा किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनन राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी उपेंद्र पंडित के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अनुमंडल अधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top