BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

पटना : नए पाठ्यक्रम मोडयूल को सफलतापूर्वक क्रियांवित करना हम सबकी जिम्मेदारी- मदन सहनी

“नवचेतना-सह-आधारशिला” पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ  आईसीडीएस, समाज कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ के तत्वावधान में उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन   पटना–...

“नवचेतना-सह-आधारशिला” पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ 

आईसीडीएस, समाज कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ के तत्वावधान में उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन  

पटना– पटना स्थित एक निजी होटल में “नवचेतना-सह-आधारशिला” पाठ्यक्रम का शुभारंभ सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आईसीडीएस, समाज कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ के तत्वावधान में आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, मदन सहनी, सचिव, समाज कल्याण विभाग, प्रेम सिंह मीणा, निदेशक, आईसीडीएस,

डॉ. कौशल किशोर, यूनिसेफ बिहार की क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख डॉ. मार्ग्रेट ग्वाडा सहित प्रथम के अधिकारी एवं समेकित बाल विकास विभाग के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, आईसीडीएस निदेशालय के अधिकारी एवं कर्मी, सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधि सहित शामिल हुए. 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, मदन सहनी ने कहा कि “नवचेतना-सह-आधारशिला” पाठ्यक्रम बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास करने में सहायक होंगे. उन्होंने कहा कि नए पाठ्यक्रम मोडयूल को सफलतापूर्वक क्रियांवित करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है.

किसी भी बच्चे की सिखने की शुरुआत माँ के गर्भ से ही होती है गर्भकाल के दौरान माँ एवं उसके गर्भस्थ शिशु को बेहतर एवं स्वस्थ माहौल इसकी पृष्ठभूमि तैयार करता है. उन्होंने कहा कि बेहतर तरीके से प्रखंड एवं जिला स्तर तह इन नए पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण किया जाए जिससे हमें बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके. 

नए पाठ्यक्रम को जनांदोलन का रूप देने की जरुरत

कार्यक्रम में अपने संबोधन में सचिव, समाज कल्याण विभाग, प्रेम सिंह मीना ने कहा कि नए पाठ्यक्रम को जनांदोलन का रूप देने की जरुरत है. अभी राज्य के 5 जिलों पटना, गया, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण एवं किशनगंज में “नवचेतना” पाठ्यक्रम का पायलट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अन्य जिलों से अधिकारी पायलट जिलों में जाकर नए पाठ्यक्रम का क्रियान्वयन देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए काफी काम करने की जरुरत है. 

सितंबर महीने में होगी नए पाठ्यक्रम मोडयूल की शुरुआत

कार्यशाला की शुरुआत करते हुए निदेशक, आईसडीएस ने कहा सितंबर में पोषण माह के दौरान नए पाठ्यक्रम की शुरुआत राज्य के बांका, पुर्णिया, सुपौल, सहरसा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा एवं अररिया में शुरुआत की जाएगी.

उन्होंने कहा कि “नवचेतना” पाठ्यक्रम 0-3 वर्ष के बच्चों को लक्षित है एवं “आधारशिला” 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए तियां किया गयाहै. इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा गाइडलाइन तैयार की गयी है. उन्होंने बताया कि दो चरणों में आंगनवाड़ी सेविकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. एक बैच में अधिकतम 100 केंद्रों की सेविकाओं को प्रशिक्षण देने की योजना है. 

कार्यक्रम में अपने संबोधन में यूनिसेफ बिहार की क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख डॉ. मार्ग्रेट ग्वाडा ने बताया कि किसी भी बच्चे का 90 फीसदी मानसिक विकास 6 वर्ष तक हो जाता है. उन्होंने कहा कि शुरुआती बाल्यावस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एक मनुष्य के स्वस्थ एवं पोषित जीवन की पृष्ठभूमि तैयार करते हैं. यूनिसेफ समेकित बाल विकास विभाग एवं राज्य सरकार के साथ मिलकर नए पाठ्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

कार्यक्रम में “प्रथम” के स्मितिन ब्रिद एवं एमजीआईएमएस महाराष्ट्र के डॉ. सुबोध गुप्ता ने विस्तार से नए पाठ्यक्रम के बारे में प्रतिभागियों को बताया. कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ की डॉ. शिवानी दर ने किया.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top