BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

थोड़ा जमा पानी भी फैला सकता है डेंगू : डा. अशोक कुमार

शहरी आशा कार्यकर्ताओं का डेंगू से सुरक्षा पर किया गया उन्मुखीकरण  62 आशा कार्यकर्ता डेंगू लार्वा चेकर के रूप में...

शहरी आशा कार्यकर्ताओं का डेंगू से सुरक्षा पर किया गया उन्मुखीकरण 

62 आशा कार्यकर्ता डेंगू लार्वा चेकर के रूप में करेंगी कार्य

पटना। बरसात के आते ही डेंगू के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता. वहीं शहर में कई ऐसे क्षेत्र ऐसे भी हैं जो डेंगू के लिए हाई रिस्क जोन में है. डेंगू के मच्छर के लार्वा की पहचान के लिए जिला के शहरी क्षेत्र की 62 आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण जिला मलेरिया कार्यालय में किया गया.

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपर निदेशक सह राजर कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि थोड़ा जमा पानी भी डेंगू मच्छर के पनपने के लिए पर्याप्त है.

इसी खतरे को देखते हुए 62 शहरी आशा को डेंगू लार्वा चेकर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जमे हुए पानी में लार्वा की पहचान कर कार्यालय को सूचित करेंगी और तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करेंगी. 

डेंगू से निपटने के लिए की जा रही तैयारी

डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि डेंगू के उपचारात्मक कदम के लिए मेडिकल कॉलेज में 50 बेड, जिला अस्पताल में 20 बेड,तथा प्रखंड स्तर में दो बेड का वार्ड डेंगू के लिए रिजर्व रखा गया है. वहीं राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों की भी रैपिड जांच की जाएगी. डॉ अशोक ने बताया कि डेंगू मरीज पाए जाने के बाद उनका भौतिक सत्यापन किया जाता है.

भौतिक सत्यापन के बाद उनके घर के 500 मीटर के दायरे में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से 20 जून तक राज्य में 199 डेंगू के मरीज चिन्हित किये गए हैं. डेंगू के सर्वाधिक केस पटना में पाए जा रहे हैं. 

स्वउपचार से बचें

कार्यशाला में शामिल आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद ने कहा कि डेंगू के लक्षण नजर आते ही मरीज नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें.

आशा कार्यकर्ता डेंगू के लक्षणों के बारे में अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें और उन्हें अपने घरों में एवं घर के आस पास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि घर के आस पास पानी जमा न होने दें और लोगों को इसके लिए समझाएं. 

कार्यशाला में डॉ. गौरव मिश्रा, राज्य कोऑर्डिनेटर, डीएनडीआई, राकेश कुमार, राजकुमार, संजय कुमार, उदय कुमार, मोहम्मद आरिफ, वीडीसीओ, मोहम्मद अली, संयोजक, कल्याणी कुमारी, वीडीसी कंसलटेंट एवं आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top