BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

ब्रह्मपुर प्रखंड अवस्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आगमन के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने लिया मंदिर का जायजा

बक्सर। श्रावणी मेला 2024 को लेकर ब्रह्मपुर प्रखंड अवस्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आगमन...

बक्सर। श्रावणी मेला 2024 को लेकर ब्रह्मपुर प्रखंड अवस्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में आगमन के दृष्टिगत शनिवार को जिला दंडाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा साफ-सफाई, कंट्रोल रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रति वर्ष सावन माह में श्रद्धालुओं द्वारा जिलांतर्गत मंदिरों, शिवालयों में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया जाता है। विशेषकर ब्रह्मपुर प्रखंड अवस्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस कारण विशेष तैयारी किए जाने की आवश्यकता है।

जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रहमपुर को निर्देशित किया गया कि मंदिर परिसर के अंदर अच्छी तरीके से साफ सफाई करना सुनिश्चित करेंगे एवं एवं इस हेतु कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति करेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया की मंदिर जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे एवं रविवार की रात्रि से सोमवार तक वाहनों के परिचालन को प्रतिबंधित कराना सुनिश्चित करेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर में होने वाले भीड़ को नियंत्रित करने हेतु चिन्हित स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट लगवाने तथा चिन्हित नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु सभी आवश्यक कारवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि मॉडल थाना बक्सर, डुमरांव थाना एवं बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर के पास एक-एक अग्निशमन वाहन तैयार हालत में रखेंगे, जो संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।

कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर सुनिश्चित करेंगे कि दिनांक 21 जुलाई 2024 से दिनांक 19 अगस्त 2024 तक सभी रविवार एवं सोमवार को विद्युत आपूर्ति निरंतर बनी रहे।

सभी मार्गों में लूज एवं नीचे लटके हुए तारों की जांच कराते हुए मरम्मती कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही ब्रह्मपुर एवं डुमरांव शिव मंदिर के लिए संबंधित कनीय अभियंता/सहायक अभियंता को निर्देशित करते हुए कार्यों का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।

असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि सदर अस्पताल बक्सर, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव एवं सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी चिकित्सको को पर्याप्त मात्रा में दवाइयों के साथ एंबुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे।

श्रावणी मेला को देखते हुए आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सदर अस्पताल बक्सर, इटाढी, चौसा, डुमरांव एवं ब्रह्मपुर आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में मेडिकल टीम का गठन करते हुए जीवन रक्षक दवाएं, ऑक्सीजन, एंटी स्नेक, वेनम आदि को पर्याप्त मात्रा में स्टॉक में रखेंगे एवं ऑपरेशन थिएटर एवं एंबुलेंस 24×7 तैयार स्थिति में रखेंगे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस गश्ती कराई जाएगी एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एक लेन सुरक्षित रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने ड्यूटी अवधि के पश्चात प्रतिस्थानी के आने तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को नहीं छोड़ेंगे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर को निर्देशित किया गया कि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में होने वाले भीड़ को नियंत्रित करने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव संपूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे एवं अपने स्तर से शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top