BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मुहर्रम पर्व एवं श्रावणी मेला के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

बक्सर । जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी दिनांक 17.07.2024 को...

बक्सर । जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी दिनांक 17.07.2024 को मुहर्रम पर्व एवं श्रावणी मेला के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।

सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित जिला शांति समिति के सदस्यों के द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व एवम श्रावणी मेला को लेकर अपने-अपने सुझाव जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया एवं विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित जिला शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, सभी जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए आगामी मुहर्रम, पर्व को शांतिपूर्ण एवं सदभावना पूर्वक मनाये जाने का अनुरोध किया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व को देखते हुए पर्व से पहले सभी मार्गों की साफ-सफाई कराते हुए चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि आगामी पर्व के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर पर्व के निमित सभी रूट की सूची प्राप्त कर लेंगे तथा निर्धारित रूट के सभी मार्गों के लूज एवं लटके हुए तारों की मरम्मती कराने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा आगामी पर्व के दृष्टि अग्निशमन एवं चिकित्सा व्यवस्था को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया।

जुलूस में शामिल कम से कम 10 से 15 लोगों का आधार कार्ड, पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।जुलूस लाईसेंस निर्गत करने के पूर्व लाइसेंस में निम्न शर्त्ते सम्मिलित की जाय – जुलूस में उत्तेजक, भड़काऊ गाना, नारेबाजी नही किया जायेगा। डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।जुलूस में हथियार ले जाना अथवा प्रदर्शन किया जाना आर्म्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित है। जुलूस में भाग ले रहे कम से 10 से 25 लोगों का नाम, पता, आधार कार्ड प्राप्त करते हुए से undertaking लिया जाय कि जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे।

अनुज्ञप्ति निर्गत करने से पूर्व जुलूस हेतु सभी शर्त्तो का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। जुलूस का लाइसेंस जिस व्यक्ति के नाम पर निर्गत किया जायेगा, उसकी पहचान निश्चित रूप से किया जाय।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनुमण्डल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर चिन्ह्ति स्थलों पर अग्निशमन वाहन उपलब्ध करायेंगे।

इस वर्ष श्रावण माह दिनांक 22.07.2024 से प्रारंभ हो रहा है जो दिनांक 19.08.2024 तक चलेगा। प्रथम सोमवारी 22.07.2024 द्वितीय सोमवारी 29.07.2024 तृतीय सोमवारी 05.08.2024 चतुर्थ सोमवारी 12.08.2024 पाँचवा (अंतिम) सोमवारी 19.08.2024 है।

श्रावण माह में बाबा ब्रह्ममेश्वर नाथ मंदिर में भारी संख्या में कावरियों की भीड़ इकट्ठा होती है। इस हेतु विशेष तैयारियाँ किया जाना आवश्यक है। अनुमण्डल पदाधिकारी, डुमरॉव इस संबंध में कार्य योजना तैयार करे लेंगे।

कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्त्ति प्रमण्डल निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई तथा कावर यात्रा के मार्गो में लूज एवं नंगे बिजली के तारो की जाँच कर ससमय दुरूस्त करा लेंगे। इस आशय का प्रमाण-पत्र भी देंगे।

कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बक्सर/ब्रह्मपुर/डुमरॉव द्वारा पेयजल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था कावड़ियो के मार्ग में की जायेगी।

कावरियों के मार्ग में गड्ढ़ों की मरम्मति, जल जमाव के निकासी सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय, बक्सर जिला द्वारा सुनिश्चित की जायेगी।

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमण्डल अस्पताल, डुमरांव एवं सदर अस्पताल में सिविल सर्जन, बक्सर द्वारा एम्बुलेंस, आवश्यक दवाईयों के साथ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी मुख्य चौक चौराहो एवं मार्गों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि बाइक गश्ती के माध्यम से मुहर्रम पर्व के दौरान विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे। सोशल मीडिया पर किसी भी आपतिजनक पोस्ट पर अविलंब संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग पार्टी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही अनुमंडल एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक ससमय कर लिया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top