BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
5 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
6 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की

सात पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित होने पर किया गया सम्मानित  सीतामढ़ी। जिला अधिकारी रिची पांडे के अध्यक्षता में स्वास्थ्य...

सात पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित होने पर किया गया सम्मानित 

सीतामढ़ी। जिला अधिकारी रिची पांडे के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रखंड से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं सभी डेवलपमेंट पार्टनर के उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमे स्वास्थ संबंधित सभी प्रखंडों का एचएमआईएस के डाटा को लेकर बात किया गया। जिन प्रखंडों का डाटा खराब स्थिति में पाया गया उस प्रखण्ड के संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की उसपर सुधार करें और कार्य में लापरवाही न बरतें। 

जिले के सात पंचायत किये गए सम्मानित

जिले के कुल सात पंचायत के मुखिया को टीबी मुक्त पंचायत करने को लेकर जिला पदाधिकारी के द्वारा स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में जिला अधिकारी के द्वारा परसौनी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है की 15 जुलाई तक अस्पताल को नए भवन में स्थांतरित करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी प्रखंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया की अपने अपने प्रखंड अंतर्गत चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर उचित कारवाई करते हुए उसे बंद कराने एवम अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गयी जिससे लिंग परीक्षण पर रोक लगाया जा सके।

संस्थागत प्रसव में सुधार लाने के लिए सभी आशा के पिछले तीन माह के प्रसव रिकॉर्ड चेक करते हुए उन पर उचित कारवाई करने की बात कही गई साथ ही सरकार द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न योजनाओं से लोगो को अवगत कराते हुए समाज को जागरूक करने की बात कही गई। 

सदर उपाधीक्षक को ये निर्देशित किया गया है की वो अपने अस्पताल से मिलने वाली सेवाओं में सुधार लाए एवं अल्ट्रासाउंड होने की संख्या में वृद्धि लाये। 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चल रहे  परिवार नियोजन पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु निर्देश भी दिया गया।

एनीमिया मुक्त भारत, संस्थागत प्रसव, बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण इसके साथ-साथ एंबुलेंस की फैसिलिटी सभी अस्पताल में हो और कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया के साथ-साथ स्वास्थ्य उप केंद्र का भी संचालन सही ढंग से हो इसको लेकर जिलाधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

इस बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद, डीएस डॉ  सुधा झा, डीआईओ डॉ मुकेश कुमार, डीवीबीडीसीओ डॉ आर के यादव, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कंचन गिरी, डीपीएम असित रंजन, डीएमएंडई संतोष कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक समरेंद्र वर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक दिनेश कुमार,

सभी सीडीपीओ, पिरामल फाउंडेशन से क्षेत्रीय लीड मानस कुमार, डिस्टिक लीड प्रभाकर कुमार, प्रोग्राम लीडर रोहित कुमार, डब्लूएचओ एसएमओ डॉ हरी तेजा, सभी बीएचएम और बीसीएम सहित अन्य उपस्थित रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top