BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 186 प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी, आलोक में 12 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति कर दी गई रद्द

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 186 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जिसके आलोक में 12 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई है।

जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि किसानों को उर्वरक की कमी नहीं हो। इसके लिए निर्धारित लक्ष्य 27,000 मैट्रिक टन यूरिया एवं अन्य उर्वरक प्राप्त करते हुए किसानों को जागरूक करते हुए वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि जुलाई एवं अगस्त माह में उर्वरक की अधिक मांग रहती है। किसानों को ससमय उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। निगरानी एवं अनुश्रवण कोषांग के माध्यम से दिनांक 11.07.2024 को बक्सर जिलांतर्गत उर्वरक प्रतिष्ठानों की औचक जांच कराई गई है।

प्राप्त अनियमितता के आलोक में विधि सम्मवत कार्रवाई करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करे। इसके साथ साथ उर्वरक के कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय की शिकायतों पर अपने स्तर से भी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करना सुनिश्चित करेंगे।

किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं उर्वरक दुकानों के साथ बैठक कर उनके माध्यम से किसानों को जागरूक करेंगे ताकि सभी किसान ससमय उर्वरक प्राप्त कर लें एवं भीड-भाड की समस्या उत्पन्न न हो।

बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि उर्वरक की वितरण, कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि त्वरित गति से संबंधित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा सकें।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, माननीय सदस्य विधान सभा क्षेत्र, बक्सर एवं राजपुर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top