BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

यूपीएचसी को एनक्वास सर्टिफिकेशन दिलाने के लिए हुए बेहतर कार्य : डॉ. संध्या

एक माह बाद राष्ट्रीय टीम करेगी अस्पताल का निरीक्षण, तब मिलेगा एनक्यूएएस सर्टिफिकेट जिला स्वास्थ्य समिति से लेकर प्रखंड की...

एक माह बाद राष्ट्रीय टीम करेगी अस्पताल का निरीक्षण, तब मिलेगा एनक्यूएएस सर्टिफिकेट

जिला स्वास्थ्य समिति से लेकर प्रखंड की टीम कमियों को दूर करने में झोंकेंगी ताकत

बक्सर, 29 मई | बक्सर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (एनक्यूएएस/एनक्वास) असेसमेंट के लिए आयी राज्य स्तरीय टीम का तीन दिवसीय दौरा बुधवार को समाप्त हो गया।

इस दौरान इंटरनल असेसमेंट के लिए आए टीम की सदस्य पटना एएनएम इंस्टीट्यूट की प्राचार्या डॉ. संध्या सिंह व पिरामल इंडिया के डॉ. समित कुमार सरकार ने सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा, डीपीएम मनीष कुमार व डीसीक्यूए रुचि कुमारी के साथ घंटों बैठक की।

जिसमें उन्होंने यूपीएचसी को एनक्वास दिलाने की तैयारियों और उपलब्ध सेवाओं की काफी सराहना की। साथ ही, कुछ इंडिकेटर्स पर थोड़ा सुधार करने की बात कही। प्राचार्या डॉ. संध्या सिंह ने बताया कि यूपीएचसी को एनक्वास सर्टिफिकेशन दिलाने के लिए चेकलिस्ट के अनुसार सारे इंडिकेटर्स पर बेहतर कार्य हुआ है।

लेकिन कुछ इंडिकेटर्स पर थोड़ी बहुत कमियां हैं, जिसे एक माह के अंदर दूर कर लेना होगा। राज्य स्तरीय टीम की रिपोर्ट जमा करने के एक माह बाद राष्ट्रीय स्तरीय टीम अस्पताल के निरीक्षण को आएगी। जिनकी जांच के बाद ही यूपीएचसी को एनक्वास सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

एक बार सर्टिफिकेट मिलने के बाद बक्सर यूपीएचसी तीन साल तक के लिए सर्टिफाइड रहेगा। इस क्रम में विभाग की ओर से अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए इनाम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

असेसमेंट के दौरान यूपीएचसी का प्रदर्शन अच्छा

पीरामल इंडिया के डॉ. समित कुमार सरकार ने कहा कि तीन दिनों के असेसमेंट के दौरान यूपीएचसी का प्रदर्शन अच्छा रहा। जिसमें सुविधा प्रोत्साहन, निवारक और उपचारात्मक सेवाएं प्रदान करने, स्थानीय लोगों की जरूरत के अनुसार जांच गाइडलाइन्स के अनुसार सेवा देने,

मरीजों के रजिस्ट्रेशन व परामर्श, किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाएं, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मानक सावधानियों का पालन करने के अलावा स्वास्थ्य गतिविधियों में लाभुकों को सामूहिक रूप से सेवाओं का लाभ देने में यूपीएचसी का प्रदर्शन बाकि इंडिकेटर्स की अपेक्षा काफी सराहनीय है।

साथ ही, ओपीडी, मातृ स्वास्थ्य, नवजात व शिशु स्वास्थ्य, सम्पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी व गैर संचारी रोगों, इमरजेंसी सेवा, फारमेसी, लैब व आउटरीच का कार्य भी प्रशंसनीय है। जो थोड़ी बहुत कमियां हैं उसे आसानी से दूर किया जा सकता है

यूपीएचसी को मिलेगी प्रति वर्ष दो लाख रुपये की राशि

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि यदि बक्सर यूपीएचसी को एनक्वास सर्टिफिकेट मिल जाता है, तब यह जिले का पहला एनक्वास सर्टिफाइड अस्पताल बन जाएगा। साथ ही, अस्पताल को प्रमाण पत्र के अलावा प्रति वर्ष दो लाख रुपये की राशि विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

जिसे यूपीएचसी में मरीजों के लिए उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और सुविधाओं में बहाल करने में खर्च किया जाएगा। साथ उक्त राशि एनक्वास की तैयारियों के लिए गठित टीम के सदस्यों को प्रोत्साहन के रूप में भी दिया जाएगा।

ताकि, उनका मनोबल बढ़े और वो गुणवत्तापूर्ण सेवाओं में बेहतर सुधार कर सकें। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी विंध्याचल सिंह, प्रभारी प्रखंड प्रबंधक प्रिंस कुमार सिंह, सीएचओ रौशनी कुमारी समेत अस्पताल के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top