BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मोतीहारी : जिले के सरकारी अस्पतालों मे गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच को लेकर चला विशेष अभियान

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की हुई जांच अनुमण्डलीय अस्पताल मे हुआ 15 लाभार्थियों का महिला...

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की हुई जांच

अनुमण्डलीय अस्पताल मे हुआ 15 लाभार्थियों का महिला बंध्याकरण

सुरक्षित प्रसव हेतु नियमित अंतराल पर गर्भवती महिलाओं का कराए जांच व टीकाकरण : डीपीएम

मोतिहारी। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहें व जिले मे मातृ शिशु मृत्यु दर मे अनिवार्य रूप से कमी हो।

जिले के डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक महीने के 9 एवं 21 तारीख को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है।

जिसमे गर्भवती महिलाएं की विशेष रूप से ब्लड सुगर, हीमोग्लोबिन प्रतिशत, बीपी, वजन, बच्चे की धड़कन, एचआईवी, यूरिन आदि की जाँच की गई है साथ ही महिला चिकित्सक व नर्स द्वारा आवश्यक सुझाव के साथ आयरन, कैल्शियम के साथ अन्य दवाए निःशुल्क दी गईं हैं।

मोतिहारी सदर अस्पताल स्थित मातृ शिशु अस्पताल मे 60 महिलाओ की स्वास्थ्य जाँच की गई। मोतिहारी सपहिं के सलोनी देवी एवं चैलाहाँ की ज्योति कुमारी ने बताया की मेरा 5.5 माह का बच्चा पेट मे पल रहा है।

मैंने सरकारी अस्पताल मे शुरू से ही इलाज कराया है, मै और मेरा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। समय समय पर अस्पताल आकर मै खुद के साथ अपने बच्चे का जाँच करवाती हूं, हम दोनों ही स्वस्थ्य है।

उन्होंने बताया की महिला चिकित्सक डॉ अंकिता सलोनी के सलाह पर एचआईवी की जाँच कराने आई हूं। ज्योति कुमारी ने बताया की एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग कमरों मे कई तरह की जाँच उपलब्ध होने से इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है, समय के साथ परेशानी से भी बच रही हूं,, इस नए बिल्डिंग मे बैठने, पानी के साथ साफ सफाई की भी व्यवस्था है यह देखकर काफ़ी अच्छा लगता है।

समय पर टीकाकरण के साथ पोषण सम्बन्धित दी गईं जानकारी

डीसीएम नंदन झा ने बताया की चकिया, पकड़ीदयाल, मधुबन, ढाका के स्वस्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को जच्चा – बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करने के साथ प्रेगनेंसी के खतरों से बचने के लिए समय पर टीकाकरण कराने का सलाह दी गई।

नर्स व स्वस्थ्य कर्मियों के द्वारा हरी सब्जियां, ताजे फल, दूध का सेवन के लिए जागरूक किया गया। साथ ही गर्भवस्था के दौरान 04 बार स्वास्थ्य जाँच कराने की जानकारी दी गईं।

अनुमण्डलीय अस्पताल मे होगा 15 लाभार्थियों का महिला बंध्याकरण

अनुमंडलीय अस्पताल ढाका में परिवार नियोजन दिवस मनाया गया इस दौरान उपाधीक्षक सुधीर कुमार गुप्ता के द्वारा एएनएम विद्यालय के छात्राओं एवं अस्पताल में आए लाभार्थियों को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई संसाधनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई,

वहीं लाभार्थियों में अस्थाई संसाधन का वितरण किया गया साथ ही आज 21 लाभार्थियों का महिला बंध्याकरण के लिए जांच की गई जिसमें 15 लाभार्थियों की महिला बंध्याकरण की प्रक्रिया आरम्भ किया गया है।

सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिलती है आर्थिक सहायता

पीएसआई डीसी अमित कुमार ने बताया की सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क सुरक्षित प्रसव कराने पर आर्थिक सहायता भी दी जाती है। महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए की प्रोत्साहन की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है। मौके पर हेड नर्स मीरा सिन्हा, भारती कुमारी, मनोज झा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top