BREAKING NEWS
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
50 minutes ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
1 day ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 days ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
1 week ago
डुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शाम
2 weeks ago
Advertisement

सिजेरियन प्रसव के लिए करें सरकारी अस्पताल का रुख, पिछले वर्ष सदर अस्पताल में कराए गए 253 सी-सेक्शन प्रसव

जिले के सदर अस्पताल के साथ डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में भी शुरू हुआ सिजेरियन प्रसव बक्सर, 19 मई | जिले...

जिले के सदर अस्पताल के साथ डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में भी शुरू हुआ सिजेरियन प्रसव

बक्सर, 19 मई | जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के साथ ही जिला स्वास्थ्य समिति सिजेरियन सेक्शन प्रसव के मामलों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने में तत्पर है। जिसको लेकर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में जटिल प्रसव के मामलों से निपटने के लिए लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में जहां अधुनिक उपकरण लगाए गए है।

वहीं दक्ष चिकित्सकों की टीम और ट्रेंड नर्सों की मौजूदी में सिजेरियन सेक्शन के प्रसव कराए जाते हैं। इसके लिए सदर अस्पताल प्रसव संबंधित सुविधाओं व सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है। ताकि, प्रसव संबंधित मामलों के लिए जिले की गर्भवती महिलाओं को बाहर न जाने पड़े। सेवाओं और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के कारण अब लोगों का झुकाव निजी संस्थानों की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों की ओर बढ़ गया है।

वहीं, सदर अस्पताल के साथ अन्य सरकारी अस्पतालों में प्रशिक्षित व सक्षम चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में प्रसव कराने के साथ साथ जच्चे बच्चे की उचित देखभाल की जाती है।

संबंधित सुविधाएं और सेवा नि:शुल्क उपलब्ध

सदर अस्पताल के प्रबंधक दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया, अब सदर अस्पताल में प्रसव को लेकर बहुत ही बेहतर सुविधा उपलब्ध है। लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर के अलावा प्रसव पूर्व वार्ड और मैटरनल वार्ड को भी व्यवस्थित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सदर अस्पातल के ओटी में चिकित्सक, ऐनेस्थेटिक और पेडिअट्रिशन स्पेशियलिस्ट के साथ दक्ष नर्सों की ओटी टीम मौजूद है। वहीं, आधुनिक उपकरणों की बात करें तो ओटी में प्रसव के मामलों को सुगमता से कराने के लिए हाइड्रोलिक बेट, सर्जिकल लाइट, सक्शन मशीन, रेडियेंट वार्मर आदि सभी जरूरी उपकरण उपब्ध हैं।

इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल में लाई जाने वाली सभी दवाओं के अलावा रक्त की भी उपलब्धता है। सी-सेक्शन प्रसव के मामले में यदि किसी मरीज को रक्त की कमी होती है तो उन्हें बिना किसी डोनर के ही रक्त मुहैया कराया जाता है।

निजी संस्थानों पर बरती जाएगी सख्ती, लिया जाएगा आंकड़ा

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 2023-24 में सदर अस्पातल में 19637 प्रसव कराए गए। जिनमें सी-सेक्शन के 253 प्रसव कराए गए। जो लक्ष्य के काफी पीछे है।

हालांकि, कई बार गर्भवती महिलाओं के परिजन उन्हें निजी स्वास्थ्य संस्थानों में सी-सेक्शन का प्रसव कराते हैं। जिसके कारण उनकी जेब पर अतिरिक्त खर्च का दबाव बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि सदर अस्पताल में उनके लिए नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि जिले के निजी संस्थानों से प्रसव के आंकड़ों के साथ सी-सेक्शन के प्रसव के आंकड़े भी मांगे जाएंगे। ताकि, संस्थागत प्रसव के मामलों की सटीक रिपोर्ट तैयार की जा सके।

डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के ओटी को जल्द ही लक्ष्य के लिए किया जाएगा तैयार

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल के साथ साथ डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भी सिजेरियन सेक्शन के प्रसव कराए जाने लगे हैं। जो लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब डुमरांव अनुमंडल के जटिल प्रसव के मामलों को वहीं पर निष्पादित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब अनुमंडल अस्पताल के ओटी औैर लेबर रूम को लक्ष्य के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए अनुमंडल अस्पताल के ओटी और लेबर रूम में आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। ताकि, डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल को भी लक्ष्य सर्टिफाइड बनाया जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top