BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
5 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
6 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

सभी वार्डों में लोगों को माइकिंग के जरिए डेंगू से बचाव का संदेश प्रसारित करेगा नगर निगम

नगर निगम और जिला वेक्टर जनित रोग कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा विशेष अभियान सफाई में लगे वाहनों...

नगर निगम और जिला वेक्टर जनित रोग कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा विशेष अभियान

सफाई में लगे वाहनों पर लगाए गए बैनर और पोस्टर, बांटे जाएंगे हैंडबिल

आरा, 16 मई | जिले के लोगों को मच्छरों और डेंगू से बचाव को लेकर जिले भर के स्वास्थ्य संस्थानों में वृहद पैमाने पर अभियान चलाया गया। इस क्रम में जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू, उसके लक्षण, जांच, इलाज और बचाव को लेकर लोगों को जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मुख्यालय में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने जीएनएम सभागार में किया। जहां पर जीएनएम की छात्राओं को डेंगू के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को डेंगू बुखार के प्रति जागरूक करना है।

डेंगू वायरस संक्रमित मादा मच्छरों मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से लोगों के बीच फैलता है। गर्मी के दिनों में सबसे अधिक लोग डेंगू के शिकार होते हैं। जिसमें कई बार तो लोगों की जान भी चली जाती है। हर वर्ष 16 मई को नेशनल डेंगू दिवस मनाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों के बीच हैंडबिल का वितरण करते हुए उन्हें डेंगू के प्रति जागरूक किया गया

नगर निगम क्षेत्र में चलाया जाएगा विशेष अभियान

वीबीडीसीओ अजीत कुमार पटेल ने बताया कि जिला वेक्टर जनित रोग कार्यालय और नगर निगम के संयुक्त अभियान के तहत निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। ताकि, शहरी इलाकों में रहने वाले लोग इस बीमारी की गंभीरता से जागरूक हो सके।

उन्होंने बताया कि नगर निगम सभी वाहनों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को डेंगू और मच्छरों से बचाव का संदेश प्रसारित करेगा। साथ ही, वाहनों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनको पढ़ कर लोग स्वयं जागरूक होंगे।

उन्होंने कहा कि आज भी लोगों के बीच डेंगू जैसी गंभीर बुखार के प्रति जागरुकता की कमी है। इसलिए डेंगू दिवस को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को इस खतरनाक बीमारी से जागरूक करना है। मौके पर जीएन कॉलेज की प्रचार्या ममता भारती, एफएलए प्रियंका कुमारी, वीबीडीसीओ अनुज कुमार, प्रधान लिपिक संतोष कुमार

डेंगू से बचाव के उपाय

  • मच्छरों से बचने के लिए लंबी बाजू वाले कपड़े पहनें। पैरों को भी ढक कर रखें। लाइट कलर के कपड़े गर्मी से तो बचाते ही हैं, साथ ही मच्छरों से भी। मच्छर डार्क कलर की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं।
  • नियमित रूप से नालियों, गमलों और अन्य जगहों की जांच करते रहें। उनमें पानी न जमा होने दें। इसमें डेंगू के लार्वा पैदा हो सकते हैं।
  • मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी या स्प्रे का प्रयोग करें।
  • घरों में कुछ खास तरह के पौधे लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं।
  • घरों के आसपास पानी का जमाव न होने दें

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top