BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

लोकतंत्र के पुनीत त्योहार में अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए, साथ ही अपने समाज के अधिकतर लोगों को भी मतदान के प्रति जागरुक करना चाहिए : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

जिले का स्वीप Logo का विमोचन, भोजपुरी में तैयार एक गीत भी लॉन्च, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक किया जाना,...

जिले का स्वीप Logo का विमोचन, भोजपुरी में तैयार एक गीत भी लॉन्च, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक किया जाना, स्वीप गतिविधि के तहत हस्ताक्षर कैंपेन की शुरुआत तथा गुब्बारा उड़ाकर लोगों को मतदान करने के लिए किया गया प्रेरित

बक्सर। आनंद शर्मा, भाप्रसे अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार की अध्यक्षता में नगर भवन, बक्सर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार का कार्यक्रम में स्वागत किया गया।

स्वीप कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से जिले का स्वीप Logo का विमोचन किया गया। इसके साथ साथ भोजपुरी में तैयार किया गया एक गीत भी लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक किया जाना है। स्वीप गतिविधि के तहत हस्ताक्षर कैंपेन की शुरुआत की गई तथा गुब्बारा उड़ाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के द्वारा सभी मतदाताओं को अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि आधी आबादी का योगदान मतदान के लिए अहम व महत्वपूर्ण है। हम सभी को लोकतंत्र के पुनीत त्योहार में अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए साथ ही अपने समाज के अधिकतर लोगों को भी मतदान के प्रति जागरुक करना चाहिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से अभी जिलावासियों से 01 जून 2024 को मतदान करने के लिए आग्रह किया। जिला पदाधिकारी, बक्सर द्वारा बताया गया कि बक्सर जिले में स्वीप के तहत एक कैलेंडर जारी कर जिले में प्रतिदिन विभिन्न तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार बक्सर लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास किया जा रहा है।

जीविका दीदी, आईसीडीएस एवं अन्य विभागों द्वारा विशेष पहल आयोजित किया जा रहा है। पिछले चुनावों में जिस मतदान केंद्र पर कम मतदान हुआ था, उन स्थानों पर विशेष पहल कर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। बक्सर जिला प्रशासन का यह लक्ष्य है की आगामी लोकसभा चुनाव अधिक से अधिक मतदान हो। आगामी दिनों में भी कई तरह की विशेष जागरूकता कार्यक्रम हमारे द्वारा चलाए जाएंगे। जिससे वोटर जागरूक होकर 1 जून 2024 को ज्यादा से ज्यादा मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट कर सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि मतदान के महत्व और लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के संबंध में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं योग्य मतदाताओं के अधिकतम मतदाता पंजीकरण और मतदान तिथियों पर मतदाताओं की अधिकतम उपस्थिति को प्रोत्साहित करने, चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और चुनावों को प्रभावी और कुशल तरीके से पुरा करने में स्वीप कोषांग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

लोक सभा आम निर्वाचन 2019 में बक्सर लोक सभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 54.16 था, जो पूरे बिहार राज्य में औसत मतदान प्रतिशत से बहुत ही कम था। इस संबंध में आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में न्यूनतम 70 प्रतिशत का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसे प्राप्त करने हेतु स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाताओं में जागरूकता लाने एवं मतदान प्रतिशत बढाने हेतु अनेको कार्यक्रम कराये जा रहे है।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अन्य प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने पंचायतों में पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, कृषि सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के साथ कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र पर टीम बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहें है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी जीविका दीदियों एवं प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की उपस्थिति में सभी मतदाताओं को नगर भवन में शपथ दिलाया गया। “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त बक्सर,अपर समाहर्ता बक्सर,अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बक्सर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जीविका दीदी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top